{"_id":"408042f69dd4aad3d56f419b06a89c71","slug":"btc-selection-list-candidates-looking-fierce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी चयन सूची देख अभ्यर्थी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी चयन सूची देख अभ्यर्थी भड़के
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 Oct 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में 200 सहायक अध्यापक पदों के लिए जारी हुई बीटीसी की मेरिट सूची देख शनिवार को अभ्यर्थी भड़क गए। अभ्यर्थियों ने नियमों की अनदेखी कर सूची बनाने का आरोप लगाया। अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा मेरिट के आधार पर सूची जारी करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्तियों के क्रम में पूरे प्रदेश में मेरिट के आधार पर सूची जारी की गई है जबकि जिले में बैच वार वरीयता देकर सूची जारी कर दी गई है। इससे तमाम योग्य अभ्यर्थी सूची से बाहर हो गए हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि बैच वार वरीयता क्रम में सूची जारी के करने के कारण सामान्य वर्ग की मेरिट 64.8 ही रह गई है जबकि ओबीसी की 70, अनुसूचित जाति की 63.8 तथा अनुसूचित जनजाति की 69.34 तक गई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाए। अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देख कार्यालय के जो कर्मचारी थे भी वे आफिस का चैनल बंद कर बाहर निकल गए। अभ्यर्थियों ने मेरिट के आधार पर सूची जारी करने की मांग की। इस संबंध में बीएसए का फोन नहीं उठने से उनसे बात नहीं हो पाई है।