लखीमपुर नगर पालिका: बसपा प्रत्याशी अंजू सबसे अमीर, निर्दलीय इरा के पास सबसे कम संपत्ति, शिक्षा में अव्वल
लखीमपुर नगर पालिका सीट से अब कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया, जिसके आधार पर बसपा प्रत्याशी अंजू मिश्रा सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामांकन वापसी के बाद लखीमपुर नगर पालिका सीट से अब कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें बसपा उम्मीदवार ने सत्ता पक्ष की पुष्पा सिंह को संपत्ति के मामले में पटखनी दे दी है। जबकि, दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार रमा मोहन बाजपेई, तीसरे पर भाजपा की पुष्पा सिंह व चौथे नंबर पर भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव हैं।
नगर पालिका के चुनाव में भले ही प्रत्याशी अपनी चुनावी बिसात बिछाने में जुटे हों, लेकिन चुनाव से पहले ही प्रत्याशियों की संपत्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय में दाखिल प्रत्याशियों के एफिडेविट में संपत्ति के विवरण के लिहाज से बसपा की अंजू मिश्रा सबसे अमीर हैं।
अंजू मिश्रा के पास कुल 5.12 करोड़ की संपत्ति है, जबकि दूसरे नंबर पर सपा की रमा मोहन बाजपेई काबिज हैं। उनके पास कुल 5.09 करोड़ की संपत्ति है। उधर, भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह के पास कुल 3.22 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास 1.91 करोड़ की कुल संपत्ति है।
इरा सबसे अधिक शिक्षित
संपत्ति के मामले में इरा भले ही अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर हों लेकिन पढ़ाई-लिखाई के मामले में उनके पास हायर डिग्री है। विज्ञान विषय में वह डॉक्टरेट हैं। वहीं, सबसे अमीर प्रत्याशी अंजू मिश्रा स्नातक हैं। पुष्पा सिंह जहां परास्नातक हैं तो सपा प्रत्याशी रमा मोहन बाजपेई की शिक्षा हाईस्कूल तक ही है।
इरा श्रीवास्तव के खिलाफ जहां तीन मुकदमे दर्ज हैं, वहीं रमा बाजपेई के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। हालांकि, उनके पति मोहन बाजपेई के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उधर, पुष्पा सिंह और अंजू मिश्रा फिलहाल आपराधिक मामलों से बरी हैं।
जानिए अपने प्रत्याशियों को
1. अंजू मिश्रा (बसपा)शिक्षा- स्नातक
नकद - 50 हजार, पति 21 हजार
चल संपत्ति- 99,83,690
अचल संपत्ति- 4.11 करोड़
कुल संपत्ति- 5.12 करोड़
कर्जा- 2.17 लाख
मुकदमा- जीरो
2- रमा मोहन बाजपेई (सपा)
शिक्षा- हाईस्कूल
नकद- एक लाख, पति के पास 50 हजार
चल संपत्ति- 23273809 (2.32 करोड़)
अचल संपत्ति- 27507400 (2.75 करोड़)
कुल संपत्ति - 50931209 (5.09 करोड़)
कर्ज- 54 लाख रुपये
शिक्षा- परास्नातक नकद- खुद के पास 1.75 लाख, पति के पास 1.88 लाख
चल संपत्ति- 6828997 (68.28 लाख)
अचल संपत्ति- 25050000 (2.5 करोड़)
कुल संपत्ति -32242997(3.2 करोड़)
मुकदमा- कोई नहीं
4-इरा श्रीवास्तव (निर्दलीय)
शिक्षा- पीएचडी
नकद- खुद के पास 10 हजार, पति के पास एक लाख
चल संपत्ति- 35 लाख रुपये
अचल संपत्ति- 1 करोड़ 55 लाख
मुकदमा- धोखाधड़ी समेत तीन मामले दर्ज एक कोर्ट में।
कर्ज- करीब 50 लाख
कुल संपत्ति- 1.91 करोड़ रुपये