फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSA who was ARO in Pasgwan transferred role in the uproar during nomination of block pramukh was suspicious

लखीमपुर खीरी: पसगवां में एआरओ रहे बीएसए का तबादला, ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान हुए हंगामे में संदिग्ध थी भूमिका

Tue, 13 Jul 2021 09:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 13 Jul 2021 09:35 PM IST
सार

8 जुलाई को नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी ने बुद्धप्रिय सिंह के सामने और उनके हाथों से भाजपा कार्यकर्ता पर नामांकन पत्र छीनकर फाड़ने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
BSA who was ARO in Pasgwan transferred role in the uproar during nomination of block pramukh was suspicious
सपा प्रत्याशी रितू सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान पसगवां में एआरओ रहे बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह का मुरादाबाद तबादला कर दिया गया है, जबकि अलीगढ़ के बीएसए रहे लक्ष्मीकांत पांडे को खीरी का नया बीएसए नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


8 जुलाई को नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी ने बुद्धप्रिय सिंह के सामने और उनके हाथों से भाजपा कार्यकर्ता पर नामांकन पत्र छीनकर फाड़ने का आरोप लगाया था। मामले में बुद्धप्रिय सिंह की भूमिका संदिग्ध थी, जिसके बाद शासन ने उनका तबादला मुरादाबाद किया है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा समर्थित प्रत्याशी रितु सिंह व उनकी प्रस्तावक से अभद्रता व साड़ी खींचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। सीएम योगी की सख्ती के बाद गृह विभाग ने खीरी के सीओ मोहम्मदी अभय प्रताप मल्ल को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीरी एसपी विजय ढुल ने इस मामले में पसगवां थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह, मैगलगंज थाना इंस्पेक्टर (क्राइम) हनुमान प्रसाद, चौकी इंचार्ज बरवर महेश गंगवार, चौकी इंचार्ज जेबीगंज दुर्वेश गंगवार और उचौलिया चौकी इंचार्ज उग्रसेन को निलंबित कर दिया। 


इस मामले में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रहे यश वर्मा और कार्यकर्ता बृज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। सपा प्रत्याशी ने इस मामले में पसगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि खीरी में इस घटना के दौरान सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां मौजूद रहे, लेकिन मूकदर्शक बने हुए थे। इसे सीएम ने गंभीरता से लिया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed