{"_id":"ea14b1108fab40937f8318e9ae8d5b00","slug":"bsa-s-teacher-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित किया
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्याह्न भोजन योजना में धांधली और अधिक विद्यार्थियों की संख्या दिखाकर धन हड़पने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के बाद बीएसए ने एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया हैं।
विकास खंड बेहजम के प्राथमिक विद्यालय रारी की प्रधानाध्यापक रमाकांती शुक्ला जो इस समय पदोन्नति पाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय कारीपोखर में तैनात में है। क्षेत्र के ग्राम मलिगवां निवासी इदरीश खां ने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री से इनकी शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि शिक्षिका मध्याह्न भोजन योजना में धांधली करती हैं। मुख्यमंत्री के यहां से संबंधित पत्र कार्रवाई के लिए डीएम के यहां आया था। डीएम के यहां से बीएसए कार्यालय भेजा गया था। इसके बाद बीएसए से बेहजम के खंड शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता से संबंधित मामले में जांच कर आख्या देने के लिए निर्देशित किया था। जांच में खंड शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने आरोपों की पुष्टि कर निलंबन की संस्तुति की थी। खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या मिलने के बाद बीएसए ने रमाकांती शुक्ला को निलंबित कर दिया है।