फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BROAD GAUGE then got off work!

फिर बंद हो गया ब्राडगेज का काम!

Mon, 06 Jul 2015 07:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Jul 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
BROAD GAUGE then got off work!
जिले में ब्राडगेज निर्माण के काम में पहले से सुस्ती नजर आ रही थी, लेकिन अब निर्माण कार्य लगभग पूरी तरह बंद हो गया है। पिछले कई दिनों से लगातार वर्षा से बाधा पैदा हो रही है। रेलवे के अधिकारियों को अंदेशा है कि ऐशबाग से पीलीभीत के बीच हो रहा ब्राडगेज का निर्माण अक्तूबर माह तक बंद रहेगा। उनके मुताबिक साइडों पर निर्माण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। गिट्टी और स्लीपर लाने का काम भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वर्षा से पहले हरगांव और फरधान में मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा था। इसके बाद प्लेटफार्म आदि बनाने का कार्य किया जाना था, लेकिन लगातार वर्षा की वजह से कार्य नहीं हो पा रहा है। मौजूदा समय में हरगांव, लखीमपुर, फरधान, गोला और बांकेगंज में कंट्रोल रूम के लिए भवन तैयार है, लेकिन अभी प्लेटफार्म तैयार करने का कार्य अधर में लटका हुआ है। हरगांव और लखीमपुर में फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर भी कोई शुरुआत नहीं दिखाई दे रही है। न ही साइडों पर गिट्टी, स्लीपर आदि डाले गए हैं। रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि ब्राडगेज का काम पहले से ही धीमा चल रहा था, लेकिन अब लगातार वर्षा होने के कारण फील्ड में निर्माण कार्य लगभग बंद हो गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह में वर्षा का मौसम है। इस दौरान ब्राडगेज संबंधी कोई कार्य हो पाना मुश्किल है। अक्तूबर के बाद ही रेलवे विकास निगम की कार्यदाई संस्था आरबीएनएल का कार्य तकनीकी रूप से तेजी से शुरू हो पाएगा। गौरतलब है कि ऐशबाग से पीलीभीत तक तीन खंडों में ब्राडगेज का कार्य होना है। पहले खंड में ऐशबाग से सीतापुर, दूसरे खंड में सीतापुर से मैलानी और तीसरे खंड में मैलानी से पीलीभीत तक ब्राडगेट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐशबाग से पीलीभीत रूट पर ब्राडगेड का निर्माण कार्य रेलवे विकास निगम करा रहा है। वर्षा के कारण कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन वर्षा के बाद फिर से तेजी से कार्य शुरू होगा। ब्राडगेड का निर्माण कार्य अपने निर्धारित समय पर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक कुमार, पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed