फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BROAD GAUGE slow work of gauge conversion

ब्राडगेज आमान परिवर्तन का काम धीमा

Fri, 12 Jun 2015 08:07 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Fri, 12 Jun 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
BROAD GAUGE slow work of gauge conversion
ऐशबाग-पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन के काम की गति धीमी होने से लोगों में निराशा है। करीब तीन-चार माह पहले आमान परिवर्तन के काम में तेजी आई थी। प्लेटफार्म, इमारतों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से शुरू हो गया था लेकिन पिछले करीब एक महीने से अचानक निर्माण कार्य की गति एकदम थम सी गई है। स्थानीय रेलवे अधिकारी भी इस बावत कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

ब्राडगेज आमान परिवर्तन के लिए बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर करीब चार माह पहले काफी निर्माण सामग्री आई थी। कई जगहों पर काम बड़ी तेजी से शुरू हुआ, लेकिन एक माह बाद अचानक काम कछुआ चाल से होने लगा। निर्माण सामग्री जरूर पड़ी है, लेकिन काम में तेजी नहीं आ रही है। इसको लेकर लोग निराश हैं।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के लिए माह अक्तूबर 2015 से पहले रेल यातायात बंद किया जाना था और 2016 के अंत तक आमान परिवर्तन के काम को पूरा होना था लेकिन अब तक इसमें प्राथमिक स्तर का काम भी नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में 2016 तक काम पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव केके मिश्र ने आरोप लगाया कि जिले में ब्राडगेज आमान परिवर्तन कांग्रेस सरकार की देन है। इसको लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार आमान परिवर्तन कार्य के लिए बजट देने में कंजूसी बरत रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के पीआरओ  आलोक श्रीवास्तव के अनुसार ऐशबाग-पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन कार्य समय सीमा के अंदर ही पूरा होगा। इसके तहत पहले चरण में ऐशबाग-सीतापुर के बीच कार्य तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed