फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Box will open today the fate of candidates

आज खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

Sat, 31 Oct 2015 10:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Box will open today the fate of candidates
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान तथा मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं तथा जिले के समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जनपद में पूर्व से लागू धारा 144 का अनुपालन पूरी कड़ाई के साथ लागू कराएं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का भी प्रत्येक स्तर पर अनुपालन हो। जनपद में कोई भी विजयी प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।   
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी किंजल सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि में अवांछनीय वाहनों एवं व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा तथा मतगणना स्थल के आसपास किसी प्रकार के भीड़ को एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने अपील की है कि अनावश्यक रूप से मतगणना केंद्र के आसपास एकत्र न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई भी मतगणना कार्मिक, मतगणना अभिकर्ता, निर्वाचन अभिकर्ता और प्रत्याशी को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, किसी प्रकार का मादक पदार्थ यथा पान मसाला, गुटका, बीड़ी-सिगरेट, माचिस इत्यादि के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। मतगणना कार्य के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर्स, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स, सुरक्षा के लिए तैनात कार्मिकों तथा मतगणना कार्य में लगे हुए कार्मिकों के साथ किया गया किसी प्रकार का दुर्व्यवहार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। डीएम ने सभी प्रत्याशियों, मतगणना एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्देशित किया है कि मतगणना स्थल तथा मतगणना के पश्चात किसी दूसरे प्रत्याशी, मतगणना एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं पर किसी प्रकार की छिंटाकशी, अभद्र या असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे और न ही कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाएं आहत हों।
इन स्थानों पर होगी मतगणना
-लखीमपुर ब्लाक की मतगणना धर्मसभा इंटर कॉलेज देवकली रोड
-बेहजम में कन्हैया इंटर कॉलेज
-फूलबेहड़ में ब्लाक परिसर में
-नकहा में जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा
-कुंभी/गोला ब्लाक का पब्लिक इंटर कॉलेज गोला -बिजुआ ब्लाक की जिला पंचायत इंटर कॉलेज -बाकेगंज की जानकीदेवी कन्या इंटर कॉलेज
-मोहम्मदी ब्लाक की मंडी समिति में
-मितौली ब्लाक की राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज-पसगवां ब्लाक की क्रेनग्रोवर्स इंटर कॉलेज जेबीगंज -धौरहरा ब्लाक की राजकीय इंटर कॉलेज में
-पलिया ब्लाक की मंडी समिति में
-निघासन ब्लाक की जिला पंचायत इंटर कॉलेज-ईसानगर ब्लाक की पब्लिक इंटर कॉलेज नरगड़ा -रमियाबेहड़ ब्लाक की कांतिदेवी इंटर कॉलेज लखनपुरवा में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed