{"_id":"afc7f63c6bd2845fbae65260b0205bde","slug":"board-exams-are-absent-in-five-and-a-half-thousand-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में साढ़े पांच हजार परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं में साढ़े पांच हजार परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 23 Feb 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में मंगलवार को हाईस्कूल गणित और गृह विज्ञान तथा इंटर में संगीत गायन और वादन की परीक्षा हुई। इसमें 5,515 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को हाईस्कूल गणित में पंजीकृत 19,349 परीक्षार्थियों में 17,576 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1,773 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 11,814 में 9,941 ने परीक्षा दी जबकि 1873 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल गृह विज्ञान में पंजीकृत 19,454 परीक्षार्थियों में 17,586 ने परीक्षा दी और 1,868 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा इंटर में संगीत गायन और वादन की परीक्षा हुई। संगीत गायन में पंजीकृत 42 परीक्षार्थियों में 41 ने परीक्षा दी तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा और संगीत वादन में पंजीकृत 36 में सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। मंगलवार को भी सचल दस्तों ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया लेकिन एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।