{"_id":"ee32d93e0ff6d87825cba3c6ee2cdc5f","slug":"board-exam-caught-an-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 24 Feb 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में बुधवार को द्वितीय पाली में सचल दस्ते ने नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन सहित पकड़ लिया। सचल दस्ते के लोगों ने परीक्षार्थी की कापी सील कर दी है।
बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षाओं में द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान राजकीय हाईस्कूूल गूम के प्रधानाचार्य अमर सिंह के नेतृत्व में सचल दस्ते ने आरपी इंटर कॉलेज सहदेवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पब्लिक इंटर कॉलेज बनिका गांव का संस्थागत परीक्षार्थी नकल करते हुए मिला। सचल दस्ते ने अनुचित साधन सहित पकड़े गए परीक्षार्थी की कापी सील कर दी। बोर्ड परीक्षाओं में यह पहला नकलची पकड़ा गया है।
पांचवें दिन 364 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बुधवार को इंटर अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान और हाईस्कूल में संगीत गायन की परीक्षा हुई। पांचवें दिन 364 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के पांचवे दिन प्रथम पाली में इंटर अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 6451 परीक्षार्थियों में 6088 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 363 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर अर्थशास्त्र वाणिज्य एवं भूगोल द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत दो परीक्षार्थियों में एक ने परीक्षा दी तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा हुई इसमें पंजीकृत सभी 32 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बुुधवार को भी विभाग द्वारा गठित सचल दस्तों के लोगों ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया।