फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   blood donation on PM modi's birthday

जरूरतमंदों के लिए 70 भाजपाइयों ने किया रक्तदान

Wed, 16 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
blood donation on PM modi's birthday
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करते सदर विधायक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को लेकर भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस दौरान जो भी सेवा कार्य कराए जाएंगे उनकी संख्या 70 में होगी। पखवाड़े की शुरुआत सोमवार को रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें सदर विधायक सहित 70 भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

भाजयुमो की ओर से नगर कार्यालय पर आयोजित शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों से प्रेरणा लेकर पार्टी ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। इसमें गांधी जयंती तक रोजाना आम आदमी की सेवा के लिए कार्य किए जाएंगे, जिनकी संख्या कम से कम 70 रहेगी। शिविर में सबसे पहले रक्तदान सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। इसके बाद मोर्चा के अभिषेक सिंह सोमू, राजेश मिश्रा, शैलेश तिवारी, विवेक दीक्षित, अनुज शुक्ला, अनुज सिंह सहित 70 लोगों ने रक्तदान किया। नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी, विनोद वर्मा, कमलेश मिश्रा, आशू मिश्रा, रमेशचंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित, विपनेश कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed