फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Black out from city to village

शहर से लेकर गांव तक ब्लैक आउट

Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ऐरा, बेहजम, मितौली उपकेंद्र क्षेत्र में दूसरे दिन भी सप्लाई ठप 
शहर की सप्लाई दूसरे दिन बहाल, खीरी टाउन फीडर रहा बंद


आंधी-तूफान से बिजली विभाग को खासा नुकसान हुआ है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की रात ब्लैक आउट रहा। दूसरे दिन शनिवार को सुबह से लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ, जिससे शहर के कुछ हिस्से को छोड़कर दोपहर तक सप्लाई बहाल हो सकी। जबकि पेड़ गिरने से तार टूटने के चलते खीरी टाउन फीडर चालू नहीं किया जा सका। वहीं ऐरा, बेहजम और मितौली उपकेंद्र क्षेत्र में पूरी तरह बिजली सप्लाई ठप है, जिसे पूरी तरह बहाल होने में रविवार तक समय लग सकता है। 
आंधी-तूफान के बाद से पूरे शहर की बत्ती रात भर गुल रही, जिससे सुबह लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। कलेक्ट्रेट में पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हुआ और बिजली के तार भी टूट गए। पेड़ को काटकर हटाने में कई घंटे लगे, जिसके बाद तार ठीक किए गए। इससे कचहरी समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई बाधित रही। राजापुर मंडी मार्ग पर पेड़ गिरने से तार टूटे, जिससे यातायात बाधित होने के साथ ही राजापुर, सिविल लाइंस इलाके की बिजली शुक्रवार की दोपहर तक बाधित रही। जबकि खीरी टाउन फीडर शुक्रवार की शाम तक चालू नहीं किया जा सका। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के ऐरा, बेहजम और मितौली उपकेंद्र क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा, जिससे दूसरे दिन भी सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी है। इससे हजारों गांवों में दूसरे दिन भी बिजली नहीं आई। 
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। तेज हवाओं के कारण 33 केवीए और 11 केवीए लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली उपकेंद्र ठप हो गया। इससे पसगवां, उचौलिया, जेबीगंज, सोनौआ, नर्दी, बरखैरिया जाट, कुतुबापुर, किशुनपुर अजित सहित सैकड़ों गांवों में अंधेरा रहा। जेई मनीष गौड़ ने कहा कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइन सही की जा रही है। शनिवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 90 फीसदी एरिया की सप्लाई बहाल कर दी गई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों खासकर ऐरा, बेहजम और मितौली क्षेत्र में सप्लाई बहाल नहीं हो सकी हैै। क्योंकि इन क्षेत्रों में बिजली लाइनों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जिसे रविवार तक पूरी तरह ठीक करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed