फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Black fertilizer to prevent raids

खाद की ब्लैक रोकने को छापे

Wed, 24 Jun 2015 10:19 PM IST
लखीमपुर/महेवागंज
लखीमपुर/महेवागंज Updated Wed, 24 Jun 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
Black fertilizer to prevent raids
खाद वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायतों पर डीएम किंजल सिंह ने दल-बल के साथ कालाआम सहकारी समिति पर छापा मारा। खाद वितरण और स्टाक रजिस्टर में हेरफेर मिलने पर डीएम ने कालाआम समिति के सचिव और आंकिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं डीएम के निर्र्देश पर सभी तहसीलों के एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बगैर लाइसेंस संचालित एक खाद दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खाद वितरण और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए बुधवार को डीएम किंजल सिंह ने अलग-अलग टीमें गठित कर खाद की दुकानों/समितियों पर छापेमारी के निर्देश दिए। इसके लिए डीएम ने खुद भी कमान संभाली और उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी, एआर कोआपरेटिव मंगल सिंह के साथ दिन में 11 बजे कालाआम स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर छापा मारा, यहां खाद वितरण रजिस्टर और स्टाक चेक किया गया। गोदाम नंबर एक में 87 बोरी एनपीके खाद मिली, जबकि स्टाक रजिस्टर में इनकी संख्या 191 थी। गोदाम नंबर दो में यूरिया खाद (डीएपी इफको ब्रांड) की 251 बोरियां मिलीं, जबकि स्टाक रजिस्टर में 400 बोरी दर्शाईं गईं थी। मौके पर एआर कापरेटिव मंगलसिंह भी जवाब नहीं दे पाए। प्रपत्रों में हेराफेरी और अनियमितता मिलने पर डीएम ने समिति के सचिव ओमप्रकाश वर्मा और आंकिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। एआर कोआपरेटिव ने फरधान थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर्राई है। इस दौरान एडीएम एसपी सिंह, नायब तहसीलदार सदर सुरेंद्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महेवागंज। एसडीएम सदर आलोक वर्मा ने शहर से सटे महेवागंज कस्बा स्थित वर्मा खाद एजेंसी और दशमेश फर्टिलाइजर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि दोनों फर्मों पर कई तरह की अनियमितताएं मिली हैं। इनमें से एक फर्म सपा नेता की भी है। गोदाम सीज किया गया है। इस दौरान सदर तहसीलदार, कोतवाली पुलिस और कई राजस्व निरीक्षक मौजूद रर्हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसानगर। एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने खमरिया पंडित में खाद दुकानों पर छापेमारी की। उमर अंसारी औैर मंगलसिंह की खाद दुकानों की जांच की गई तो उमर अंसारी की दुकान बगैर लाइसेंस मिली तो मंगलसिंह के स्टाक में हेरफेर मिला। इस मामले में दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है और एसडीएम की रिपोर्ट पर जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने उमर अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पलियाकलां। एसडीएम शादाब असलम, सहायक विकास अधिकारी कृषि और सीओ ने अनूप खाद भंडार पर छापा मारा, यहां स्टाक रजिस्टर, गोदाम आदि की जांच की। स्टाक रजिस्टर एक माह से मेंटेन नहीं मिला, जिस पर एसडीएम ने दुकानदार को नसीहत दी और स्टाक रजिस्टर मेंटेन रखने के निर्देश दिए। चौधरी खाद भंडार के निरीक्षण में सब ठीक ठाक मिला। इस दौरान खाद विक्रेताओं में अफरा-तफरी रही।
सिकंद्राबाद। एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने राजेंद्र वर्मा और रमेश खाद भंडार पर छापा मारा, जहां स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी पाई गई। लिहाजा एसडीएम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान चंद्र्रपाल की बंद हो चुकी खाद दुकान की जांच कराने की बात कही हैै।
संसारपुर। नायब तहसीलदार रामदेव निषाद के नेतृत्व में सिंह खाद भंडार, जनता खाद भंडार अंकित खाद भंडार, वर्मा खाद भंडार को चेक किया गया । गड़बड़ी पाए जाने पर सिंह खाद भंडार को सीज कर दिया गया।

मितौली। एसडीएम विश्राम यादव ने चार सहकारी समिति और छह प्राइवेट दुकानों पर छापे मारे। साधन सहकारी समिति अछनिया, कस्ता, बबौना और मितौली का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें अछनिया को छोड़ शेष तीनों समितियों पर ताला लटकता मिला। कस्ता कस्बे में पांडेय खाद भंडार, जनता खाद भंडार पर स्टॉक रजिस्टर औैर बोर्ड नहीं मिला हैै। मितौली में आयुष खाद भंडार, रामसागर राठौर, आनंद फर्टिलाइजर और अशोक फर्टिलाइजर पर भी काफी अनिमितताएं मिली हैं। एसडीएम ने कहा कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed