फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP will score a hat-trick or the alliance will be crowned.

Lakhimpur Kheri News: भाजपा लगाएगी हैट्रिक या गठबंधन के सिर सजेगा ताज

Tue, 04 Jun 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
BJP will score a hat-trick or the alliance will be crowned.
अजय मिश्र टेनी
लखीमपुर खीरी। पिछले एक दशक से खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर काबिज भाजपा इस बार भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। हैट्रिक लगाने की बात कही जा रही है। उधर, गठबंधन उम्मीदवार भी खीरी और धौरहरा सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं। दोनों सीटों के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने वाले बसपा उम्मीवार भी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। प्रत्याशियों की दावे और चुनावी गुणा-भाग का परिणाम चंद घंटे बाद सबके सामने होगा।
विज्ञापन

पूरे देश में चर्चित खीरी लोकसभा सीट एक दशक से भाजपा के कब्जे में है। अजय मिश्र टेनी यहां से सांसद हैं। धौरहरा सांसद की कुर्सी भी पिछले 10 सालों से भाजपा के पास है। धौरहरा सांसद रेखा वर्मा तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही सीट पर भाजपा हैट्रिक लगाने को लेकर आश्वस्त है।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी के बड़े नेताओं ने कई कार्यक्रम भी किए। उधर, खीरी सीट से गठबंधन में सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा की। गठबंधन भी दोनों सीटों पर जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत समीकरणों और अन्य कारणों का हवाला देकर जीत की बात कही जा रही है। भले ही भाजपा-सपा के बीच टक्कर मानी जा रही है। मगर बसपा भी सेंधमारी की जुगत में है। दोनों ही सीटों के प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
------
खीरी से 11, धौरहरा सीट से 12 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
खीरी लोकसभा सीट से भाजपा के अजय मिश्र टेनी, सपा के उत्कर्ष वर्मा, बसपा के अंशय कालरा को मिलाकर 11 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। वहीं धौरहरा सीट से भाजपा की रेखा वर्मा, सपा से आनंद भदौरिया और बसपा से श्याम किशोर अवस्थी समेत 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार दोपहर बाद तक सबके सामने आ जाएगा।
---------
जीत का गणित... दिए जा रहे तर्क
खीरी लोकसभा सीट पर इस बार बसपा के प्रत्याशी अंशय कालरा के आने के बाद मुकाबला काफी रोचक रहा है। निर्णय जो भी आए, लेकिन हार-जीत का अंतर काफी कम माना जा रहा है। समर्थक और भाजपा के नेता मान रहे हैं कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत जनसमूह का समर्थन भाजपा को मिला है। हालांकि आमजन के बीच यह भी चर्चा तेज है कि इस बार टक्कर कांटे की है। गठबंधन भी भारी है। वहीं, सपा के उत्कर्ष वर्मा को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ जनसमूह में यह चर्चा तेज है कि अखिलेश यादव की जनसभा के बाद सीट के समीकरण बदले थे। गठबंधन का पूरा जोर रहा है। मुस्लिम मतदाताओं का पूरा सपोर्ट मिला है। सीट गठबंधन के खाते में जा सकती है।

-----
त्रिकोणीय मुकाबले के नतीजे पर सबकी निगाहें
धौरहरा लोकसभा सीट की तस्वीर भी रोचक इतिहास लिखने जा रही है। भाजपाई से बसपा के हुए श्याम किशोर अवस्थी ने भले ही भाजपा के समीकरण बिगाड़े हैं, लेकिन क्षेत्र में मतदान के बाद जनसमूह में जो चर्चा चल रही है उसमें भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। समीकरण के अनुसार भाजपा से दो बार की सांसद रेखा अरुण वर्मा की हैट्रिक भी लग सकती है। वहीं, सपा के आनंद भदौरिया को लेकर जनसमूह में चर्चा है कि मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन मिला और इस बार भाजपा के रथ को रोकने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि सपा, बसपा और भाजपा नेताओं के अपनी-अपनी कयास हैं।
---
खीरी सीट पर मतदान
कुल पुरुष वोटर- 941805
पड़े वोट-655014 (66.65)
-
कुल महिला वोटर- 878323
पड़े वोट-554594 (63.15)
महिला और पुरुष वोटरों में अंतर- 100420
-----------------
धौरहरा लोकसभा सीट
कुल पुरुष वोटर- 917123
पड़े- 611251 (66.65)
---
कुल महिला वोटर- 802143 (62.14)
पड़े वोट- 498441
महिला और पुरुष वोटरों में अंतर-112810

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

अजय मिश्र टेनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed