फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP State President says strict action will be taken against those guilty of Ram Mandir Theft case

Lakhimpur Kheri News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 14 Jul 2026 10:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 10:15 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया। 

विज्ञापन
BJP State President says strict action will be taken against those guilty of Ram Mandir Theft case
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना का भाजपा पर कोई राजनीतिक असर नहीं पड़ेगा और जनता एक बार फिर पार्टी को बहुमत देकर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को लखीमपुर खीरी जिले के दौरे पर पहुंचे पंकज चौधरी ने शारदानगर बैराज पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद एलआरपी चौराहे पर सदर विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। सैधरी कोल्ड स्टोरेज के निकट भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यसमिति की बैठक में की शिरकत 
शहर के मिदनिया चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा जिले से जुड़े संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रेसवार्ता में लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों मुद्दे महत्वपूर्ण हैं और इन्हें मुख्यमंत्री व संबंधित स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निघासन विधानसभा क्षेत्र के झिन्नापुरवा गांव में आयोजित 'गांव की बतकही' कार्यक्रम में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

स्कूल में लगाया पौधा 
महेवागंज स्थित नवभारत इंटरनेशनल स्कूल में उन्होंने प्रांत सह कार्यवाहक एवं विद्यालय के प्रबंधक एसएस कंबोज के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों को 'एक पौधा मां के नाम' लगाने, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ करीब 10 मिनट बैठक की तथा विधायकों से भी मुलाकात की। संघ पदाधिकारी स्वर्ण सिंह कंबोज के साथ नीम का पौधा रोपा। 

वाल्मीकि समाज ने सौंपा मांगपत्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चंदन लाल वाल्मीकि ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा, श्रीराम का पटका और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। ज्ञापन में 20 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित कर सातवां वेतनमान लागू करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को निर्धारित वेतन व सुविधाएं देने, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार, सीवर हादसों पर प्रभावी रोक तथा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की बंद योजनाओं को दोबारा शुरू करने की मांग की गई।

स्वागत में दिखा दावेदारों का दमखम
धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान संभावित टिकट दावेदारों ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी, भाजपा नेता राजीव अवस्थी, संजीव अवस्थी, अनुपम अवस्थी और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed