फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP's pancham in the district, occupy eight seats

जिले में भाजपा का परचम, आठों सीट पर कब्जा

Sat, 11 Mar 2017 10:04 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
BJP's pancham in the district, occupy eight seats
‌प्रमाण पत्र लेते हुए रामकुमार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सपा-कांग्रेस गठबंधन को करारी शिकस्त, तीसरे नंबर रही बसपा
जिले में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। वर्ष 1951 के बाद यह पहला मौका है जब जिले की सभी सीटों पर एक ही पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में सपा को पांच और बसपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। धौरहरा छोड़कर सभी सात सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीती है।
विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में पहली बार भाजपा का खाता खुला है। यहां भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की मीरा बानो को 54939 वोटों से पराजित किया। मंजू त्यागी को 112941 वोट मिले जबकि सपा की मीरा बानो को 58002 वोट पा सकीं। बसपा के प्रवीण कुमार 44503 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। पलिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी ने दोबारा जीत दर्ज करते अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सैफ अली नकवी को 69228 मतों के अंतर से पराजित किया। रोमी साहनी को 118069 वोट मिले जबकि सैफ अली नकवी को 48841 वोट मिल सके। हालांकि रोमी 2012 में बसपा से जीते थे। इस बार बसपा के डॉ. वीके अग्रवाल 45436 वोट पाकर तीसरे स्थान  पर रहे हैं।
विज्ञापन

निघासन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के कृष्ण गोपाल पटेल को 46123 मतों के भारी अंतर से हराया है। बसपा के जीएस सिंह 40674 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। गोला में भी भाजपा के अरविंद गिरि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विनय तिवारी को 55017 वोटों से पराजित किया। यहां बसपा के बृज स्वरूप कनौजिया उर्फ बीटू पटेल 51542 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। धौरहरा में भाजपा के बाला प्रसाद अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के यशपाल चौधरी को 3469 मतों के अंतर से पराजित किया। बाला प्रसाद अवस्थी को 79683 वोट तो यशपाल चौधरी को 76214 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक शमशेर बहादुर सिंह 54634 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के योगेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के उत्कर्ष वर्मा को 37748 मतों से पराजित किया। योगेश वर्मा को 122677 और सपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक उत्कर्ष वर्मा को 84929 वोट मिले हैं। बसपा के शशिधर मिश्र उर्फ नामे महराज 39068  वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

कस्ता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सौरभ सिंह सोनू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी सुनील कुमार लाला को 24273 वोटों से हराया। सौरभ सिंह सोनू को 92824, सपा के सुनील कुमार लाला को 68551, बसपा के राजेश गौतम को 41778 वोट मिले हैं। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संजय शर्मा को 33918 वोटों से हराकर जीत हासिल की। लोकेंद्र प्रताप को 93000 वोट मिले हैं कांग्रेस के संजय शर्मा 59082 वोट पाकर दूसरे और बसपा के दाउद अहमद 57902 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed