फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP MLA Yogesh Verma called himself a drunkard on the stage

Video: भाजपा विधायक ने भरे मंच से खुद को कहा शराबी, बोले ‘अगर मैं पीता हूं, पूरे समाज के सामने पीता हूं’

Thu, 03 Oct 2024 10:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी। Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Oct 2024 10:02 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें प्रख्यात कवि डॉ. विष्णु सक्सेना से माइक हाथ लेकर सदर विधायक ने जब बोलना शुरू किया तो बोलते ही गए। 

विज्ञापन
BJP MLA Yogesh Verma called himself a drunkard on the stage
भाजपा विधायक योगेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी देर रात सदर कोतवाली में धरने पर बैठने तो कभी अतिक्रमण को लेकर संकटा देवी में हुए हंगामे का केंद्र बनने तो कभी देर रात रोडवेज पर जाम लगने को लेकर हंगामा करने के मामले में चर्चा में रहने वाले सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा इस बार नए विवाद से घिर गए हैं। यह ताजा विवाद उनके उस बिगड़े बोल को लेकर है, जो उन्होंने बुधवार देर रात विलोबी मेमोरियल हॉल के मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन के मंच से कह दिया। इस पूरे घटनाक्रम का गुरुवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जोरों पर चर्चा हो रही है कि विधायक ने खुद ही भरे मंच से अपने आप को शराबी कह डाला। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें प्रख्यात कवि डॉ. विष्णु सक्सेना से माइक हाथ लेकर सदर विधायक ने जब बोलना शुरू किया तो बोलते ही गए। कुल एक मिनट 18 सेकेंड तक विधायक बोले, जिसमें शुरुआत उन्होंने बोलते हुए कहा कि ‘न मैं कभी बदला हूं, मैं जैसा हूं आपके सामने हूं, पूरी की पूरी खुली किताब हूं आपके सामने।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नहीं कह सकता कि विधायक योगेश वर्मा क्या हैं क्या नहीं हैं। अगर मैं पीता हूं तो सबके समाज के सामने पीता हूं। केवल आरोप हमारे पर एक है कि विधायक योगेश वर्मा में एक दिक्कत है कि दरुहा है। हां मैं दरुहा हूं, मगर पूरे जीवन में मैंने किसी का खून नहीं पिया। मैं पीता हूं, अपनी मित्र मंडली में पीता हूं, सबके सामने बैठकर पीता हूं, ये हमारा संसार है, मेरी मित्र मंडली। हमारे छात्र संघ के संस्कार हैं। कोई भी ये नहीं कह सकता है कि मैंने किसी का खून पिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed