फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " BJP leaders at the behest of SP harassment '

‘सपा के इशारे पर भाजपा नेताओं का उत्पीड़न’

Tue, 07 Jul 2015 10:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
" BJP leaders at the behest of SP harassment '
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज होने के बाद मंगलवार को सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि सपा के इशारे पर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में पुलिस-प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई पर रोष जताया गया। पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा चित्रा हास्पिटल के जिस डॉक्टर ने जिलाध्यक्ष के बेटे का इलाज किया है, उसके पास बीएएमएस की डिग्री है। उन्होंने जिले में संचालित नर्सिंग होम के मानकों पर सवाल उठाते हुए सभी नर्सिंग होम की जांच की मांग की है। सांसद ने कहा कि डॉ मानवेंद्र सिंह एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते हैं, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए और चित्रा हास्पिटल के मानकों की जांच की जाए।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल में एकत्र होंगे भाजपाई
संासद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता विलोबी मेमोरियल हाल में एकत्र होंगे। नर्सिंग होम की जांच की मांग के अलावा डॉ. मानवेंद्र सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। सांसद ने कहा यदि एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, तो जिम्मेदार अधिकारियों के नाम से हाईकोर्ट में रिट दायर कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार संगठन भाजपा के समर्थन में आया
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) ने भाजपा जिलाध्यक्ष के समर्थन में एसपी अरविंद सेन को ज्ञापन देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रांतीय अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने कहा है कि मरीजों के साथ दुव्यर्वहार की घटनाएं आए दिन होती हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन केवल एकपक्षीय कार्रवाई करेगा तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन पर मंडल अध्यक्ष अजय गोयल, जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला मंत्री अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी मामा, नगर मंत्री अवधेश गुप्ता, राममोहन अग्रवाल, श्रीकृष्ण मित्तल, प्रतीक खन्ना, अजय अग्रवाल और हनी अरोड़ा के हस्ताक्षर हैं।
पैनल की जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा की ओर से डॉ. मानवेंद्र सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए गठित तीन डॉक्टरों के पैनल ने मंगलवार को पहले डॉ. मानवेंद्र का दोबारा मेडिकल परीक्षण किया। डॉक्टर को आई चोटों के अलावा हाथ का एक्सरे भी कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा और चित्रा हास्पिटल के डॉ. मानवेंद्र सिंह के मामले में अब तक पुलिस दो मुकदमे दर्ज कर चुकी है, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी डॉ. मानवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ आमादा फौजदारी होने और बेटे की सोने की चेन और पर्स छीनने का आरोप लगाया है। मंगलवार को डीएम किंजल सिंह ने डॉक्टर के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए सीएमओ डॉ वीके साहू और अपर सीएडओ डॉ बलवीर सिंह को निर्देश दिए थे। इस कड़ी में सीएमओ ने डॉ. सीएस सिंह, डॉ. सतीश कुमार और डॉ. हर्ष भारती का पैनल बनाया है, जिन्होंने बुधवार को इस मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके साहू ने बताया कि पैनल ने जांच शुरू कर दी है। पूरी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने की निंदा
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने भी प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। संगठन के सचिव डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी ने घटना को अमानवीय और कायरतापूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुख्यालय सचिव डॉ. अमित सिंह ने जिले के समस्त चिकित्सालयों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed