फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP candidate Laxmi Devi Gupta won Paliakalan Nagarpalika by election

Lakhimpur Kheri: पलिया नगरपालिका की अध्यक्ष बनीं भाजपा की लक्ष्मी देवी गुप्ता, 126 मतों से जीता उपचुनाव

Thu, 19 Dec 2024 02:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 02:51 PM IST
सार

पलियाकलां नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। भाजपा की लक्ष्मी देवी गुप्ता ने उपचुनाव में 126 मतों से जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
BJP candidate Laxmi Devi Gupta won Paliakalan Nagarpalika by election
जीत का प्रमाण पत्र ग्रहण करतीं लक्ष्मी देवी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता ने जीत दर्ज की है। उपचुनाव की मतगणना पलिया मंडी समिति में बृहस्पतिवार को सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई। दोपहर करीब 1:00 बजे के बाद नतीजे घोषित किए गए। स्वर्गीय केबी गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी गुप्ता ने 126 मतों से जीत हासिल कर नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खान रहे।

विज्ञापन

 
पलिया मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। तीन जगह पर चेकिंग के बाद मतदान कर्मियों और अभिकर्ताओं को अंदर घुसने दिया गया। यहां तक कि दो जगह पर मीडिया को भी चेक करने के बाद मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:00 बजे के बाद उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


Shahjahanpur Murder Case: कोमल पर चाकू से किए थे 25 से ज्यादा वार, इस बात पर हैवान बना जीजा
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता ने 6330 मत पाकर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे महमूद हुसैन खान को 6204 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा रहे जिनको 5594 मत मिले। कांग्रेस के मोइन अहमद जावेदी को 314, निर्दलीय प्रत्याशी अली जान को 224, कुंता अग्रवाल को 89, ज्ञान प्रकाश को 24 मतों से संतोष करना पड़ा। 12 मत नोटा पर पड़े। कुल 19085 मतों में 18791 मत वैध निकले और बाकी अवैध घोषित किए गए। अवैध मतों की संख्या 294 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed