फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies in accident, brother-in-law injured

Lakhimpur Kheri News: हादसे में बाइक सवार की मौत, साला घायल

Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, brother-in-law injured
अंकित त्रिवेदी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : घटना के बाद मंदिर में पड़ताल करती पुलिस।
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव सिसोरा नुकूमपुर निवासी 25 वर्षीय अंकित कुमार की बाइक में भूसी से भरे ट्रक से टक्कर लग गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार भाई का साला पिंटू घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अंकित की भाभी के प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवजात की मृत्यु हो गई थी। अंकित अपने भाई के साले पिंटू निवासी धर्मापुर थाना बंडा के साथ बाइक से अस्पताल आ रहे थे। रोजा थाना क्षेत्र में भावलखेड़ा में मोहम्मदी पुल के पास तेज रफ्तार भूसी से भरे ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि अंकित की मौके पर मौत हो गई। पिंटू घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रक को मुकरमपुर के पास पकड़ लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अंकित चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एक सप्ताह पहले हुआ था तिलक
-गुड़गांव में नौकरी करने वाला अंकित भाभी को देखने के लिए आया था। परिजनों के अनुसार, उसका एक सप्ताह पहले ही तिलक हुआ था। मई में उसकी शादी होनी था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed