फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bike collided, student death

इमली चौराहा पर बाइक ने छात्र को मारी टक्कर, मौत

Sat, 13 Jul 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
bike collided, student death
सौरभ मौर्य (फाइल फोटो)। - फोटो : LAKHIMPUR
शहर के इमली चौराहा के पास साइकिल से घर जा रहे कक्षा नौ के छात्र को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे कॉलज के शिक्षक उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही छात्र के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के गांव मैला कलुवापुर निवासी श्रीकृष्ण परिवार समेत मोहल्ला काशीनगर में रहते हैं। उनका छोटा बेटा सौरभ मौर्या इमली चौराहा के निकट आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह प्रतिदिन साइकिल से आता-जाता था। शुक्रवार को भी साइकिल से कॉलेज आया था। छुट्टी होने पर वह घर वापस जा रहा था। संस्कृत विद्यालय से पहले बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह साइकिल समेत गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। छात्र के घायल होने की सूचना पर कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। घायल छात्र को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना पर घर में चीखपुकार मच गई। रोते-विलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर उसकी मां लज्जावती गश खाकर गिर पड़ी। परिवार की अन्य महिलाओं ने उन्हें संभाला। हादसे के बाद चालक बाइक समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि वह खेती-किसानी करते हैं। मृत सौरभ मौर्या दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed