{"_id":"64db6c13e662648e87012b6c","slug":"bike-caught-fire-during-tiranga-yatra-in-lakhimpur-kheri-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक में लगी आग, लपटें निकलता देख मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक में लगी आग, लपटें निकलता देख मच गई भगदड़
Tue, 15 Aug 2023 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2023 05:45 PM IST
सार
मोहम्मदी में मंगलवार को तिरंगा यात्रा के दौरान मेन मार्केट पटवा बाजार के पास बाइक में आग लग गई। बाइक से लपटें निकलता देख भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सड़क पर जली पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार सुबह युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे, तभी एक चलती बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बाइक धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे तिरंगा यात्रा में भगदड़ मच गई। बाजार बंद होने के कारण दूर से पानी लाकर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। तिरंगा यात्रा में शामिल एक बाइक में धुंआ निकलता देख युवाओं ने बाइक को रुकवाया। जैसे ही बाइक सवार उससे उतरा, बाइक से लपटें निकलने लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से मेन मार्केट पटवा बाजार के पास बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन
बाइक धूं-धूं कर जल गई। पानी डाल कर आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते नगर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, क्योंकि तिरंगा यात्रा में कई युवा शामिल थे।
विज्ञापन