फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bijua-Semaria road lying incomplete for two months

Lakhimpur Kheri News: दो माह से अधूरा पड़ा बिजुआ-सेमरिया मार्ग

Sun, 12 Apr 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bijua-Semaria road lying incomplete for two months
बिजुआ सिमरिया मार्ग पर पड़े पत्थर। संवाद
बिजुआ। बिजुआ से सेमरिया तक 3.10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मार्ग पिछले दो माह से अधूरा पड़ा है। सड़क पर पत्थर डालकर काम रोके जाने से ग्रामीणों को इन्हीं पत्थरों पर चलकर आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग विकास खंड बिजुआ को करीब एक दर्जन गांवों से जोड़ता है। विधायक अमन गिरी के सहयोग से 310.56 लाख रुपये की लागत से इसके निर्माण को मंजूरी मिली थी। दो फरवरी को इसका उद्घाटन किया गया था। इसके बाद करीब 15 दिनों तक निर्माण कार्य तेजी से चला, लेकिन इसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। इसके बाद से मार्ग अधूरा पड़ा है और पत्थरों के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और विधायक से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed