फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bihar Election Results The mixed reaction

बिहार के चुनाव परिणामों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

Sun, 08 Nov 2015 08:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 08 Nov 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर जिले में मिली-जुली प्रतिक्रिया हुई है। भाजपा ने पार्टी की हार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है लेकिन जनता के निर्णय का स्वागत किया है। कांग्रेस, सपा और बसपा ने कहा कि बिहार की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को सबक सिखाया है। कहा कि भाजपा की पराजय अहंकार और राजनीतिक ध्रवीकरण के प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन

जनता के निर्णय का स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि हम बिहार की जनता के निर्णय का स्वागत करते हैं। भाजपा ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। किन कारणों से पार्टी की हार हुई इसके कारणों पर पार्टी नेतृत्व मंथन करेगी।
विज्ञापन

असफल हुआ समाज बांटने का प्रयास
बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि समाज बांटने का बीजेपी का प्रयास बिहार की जनता ने असफल कर दिया है। बीजेपी को बिहार की जनता ने नकार दिया है। अब यूपी में बसपा सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़बोलेपन में हारी भाजपा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा के एजेंडे को राजनीति के ध्रुवीकरण का प्रयास माना, इनका बड़बोलापन भी बिहार की जनता को रास नहीं आया यही भाजपा की हार का कारण रहा।

सेक्युलर ताकतों ने रोका  
सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि बिहार में सेक्युलर ताकतों ने मोदी का रथ रोका है। इससे पहले लालू ने बिहार में अडवाणी का रथ रोका था। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इन्हें रोकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed