फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   biglu vayvastha main sudhaar ho to msdhkain bhi banai

‘बिजली व्यवस्था में सुधार हो तो जर्जर सड़कें भी बनें’

Thu, 16 Jul 2015 06:31 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Jul 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
biglu vayvastha main sudhaar ho to msdhkain bhi banai
अघोषित विद्युत कटौती, बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने कई अन्य संगठनों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश और लोक जागरण जनाधिकार मंच आदि संगठन शामिल रहे। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती बंद करने, भ्रष्टाचार में लिप्त विद्युत अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने और जर्जर सड़कों का निर्माण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि एक ओर जर्जर बिजली व्यवस्था के कारण नागरिकों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर भ्रष्टाचार में लिप्त विद्युत अधिकारी, विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए आई धनराशि का दुरुपयोग निजी संस्थानों की सुविधा के लिए ट्रांसफार्मर आदि लगाकर कर रहे हैं। विद्युत चेकिंग के नाम पर जिले के नागरिकों से करोड़ों रुपयों की अवैध वसूली की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौरंगाबाद गढ़ी रोड सहित शहर की प्रमुख सड़कें मानक के विपरीत निर्मित होने के कारण ध्वस्त हो गई है। मानक रहित सड़क निर्माण कराने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर रिकवरी की कार्रवाई की जाए। शहर की जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वाले लोगों में धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी, ब्रह्म प्रकाश सिंह, अरुण पांडेय, नरेंद्र कुमार वर्मा, बाबूराम राजवंशी, हिमांशु तिवारी, गणेश शंकर मिश्रा, गोपाल कश्यप, महेश चंद्र वर्मा, तेज प्रताप सिंह, राजीव तिवारी, संदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, आशीष वाजपेयी, राज किशोर पांडेय प्रहरी, अरविंद तिवारी, कुलवंत सिंह, योगेश वर्मा, जेके राज, श्यामजी द्विवेदी, संजीव पाठक, राम किशोर मिश्रा, विनोद मिश्रा, नीरज रस्तोगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed