फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Big Tue Hanuman Bktimen dipped District

बड़ा मंगल पर हनुमान भक्तिमें डूबा जिला

Tue, 05 May 2015 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 May 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Big Tue Hanuman Bktimen dipped District
ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाकर प्रसाद वितरण किया और लोगों को शर्बत पिलाया। कड़ी धूप में जगह-जगह शर्बत पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की। इस मौके पर मंदिरों को फूलों और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड और अखंड रामायण पाठ समेत तमाम धार्मिक आयोजन किए गए। लोगों ने घरों पर भी सुंदरकांड पाठ के साथ धार्मिक आयोजन किए, प्रसाद और शर्बत का वितरण किया गया। पूरा शहर बजरंगबली की भक्ति में डूबा नजर आया। हनुमान मंदिर बजरंगबली के जयकारों से गूंजते रहे। कई जगह भंडारे भी हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर, सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, राजापुर स्थित हनुमान मंदिर और विकास भवन के सामने स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के सामने ही प्रसाद और शर्बत का वितरण किया। सरनापुरम में आेंकारनाथ उपाध्याय ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया और शर्बत पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम। बाबा गौरी शंकर बाल विकास समिति के बच्चों ने हनुमानजी की पूजा अर्चना करने के बाद शिविर लगाकर राहगीरों को प्रसाद वितरित किया और शर्बत पिलाया। इस सेवा कार्य में हर्षित गुप्ता, कान्हा मिश्रा, नैन्सी, देवांशु, सचिन कटियार, अंश रस्तोगी, शुभी मिश्रा और नूपुर आदि ने हिस्सा लिया।
बांकेगंज। बड़ा मंगल श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज के दरबार में पूजा-अर्चना, सामूहिक हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया। मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर दयानरायन राठी, राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, विनोद सिंह, अनिल टंडन, पवन माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, हरिकिशन अग्रवाल, महावीर प्रसाद, सतीश गोयल, घनश्याम माहेश्वरी समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

गोला गोकर्णनाथ। ज्येष्ठ के पहले मंगल पर हनुमान मंदिरों में पूजन आरती, भोग और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पूजन, आरती का कार्यक्रम हुआ। मिष्ठान, चना, फल, मेवा, गुड़धनियां, हलुवा, पूड़ी, मालपुआ आदि व्यंजनों से हनुमान जी का भोग लगाया गया। नगर में कई जगह और लखीमपुर रोड, मिल के पीछे जंगल में वानरों को चने खिलाए गए। इस मौके पर पारस मिश्र, आनंदप्रकाश मिश्र, हरिओम भसीन, अशोक गुप्ता, शिवगोपाल गुप्ता, संजय साहनी, प्रेम जायसवाल, बड़कऊ गुप्ता, प्रहलाद पटेल, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। नीलकंठ तीर्थ मैदान स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, कंजा देवस्थान हनुमान मंदिर आश्रम आदि पर भी पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed