फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bicycle tour came at the German girls

साइकिल यात्रा पर निकलीं जर्मन युवतियां

Tue, 04 Aug 2015 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 04 Aug 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
Bicycle tour came at the German girls
वर्ष 2016 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक से पूर्व जर्मनी के म्यूनिख शहर की रहने वाली दो सगी बहनें एंजिला और कोलाडा विश्व भ्रमण के लिए साइकिल यात्रा पर निकलीं हैं। मंगलवार को दोनों लखीमपुर जिले की सीमा में पहुंचीं और अपने अनुभव साझा किए। युवतियों ने कहा कि भारत भ्रमण कर वह दोनों बेहद खुश हैं। यहां का अनुभव अच्छा रहा।
विज्ञापन

छाउछ में पहुंचने पर उन्होंने बताया कि शांति और एकता का संदेश लेकर दोनों बहनें तमाम देशों में साइकिल यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने बताया कि वियना, आस्ट्रिया, ग्रीस, साइप्रस, टर्की, इजराइल और जार्डन होते हुए भारत में दाखिल हुुई हैं। दिल्ली से साइकिल से नेपाल जाते हुए दोनों बहनें खीरी पहुंचीं। विदेशी महिलाओं को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई ने उनसे भारत के अनुभव तो कुछ ने उनकी साइकिल यात्रा के बारे में पूछा। दोनों बहनों ने कहा कि यहां शोर बहुत है। एंजिला ने कहा कि देश में शांति होनी चाहिए और खेलों को बढ़ावा देकर हम आतंकवाद को रोक सकते हैं। वहीं ग्लोबल भाईचारा भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वे दोनों साइकिल से यात्रा पर निकली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed