{"_id":"59aaa1874f1c1b6a6a8b464b","slug":"bicycle-rider-collided-with-pillar-death-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराया साइकिल सवार, करंट से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराया साइकिल सवार, करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव के कार खंभे में दौड़ रहा था करंट
खेत से वापस घर आते समय हुई घटना
खेत से वापस आते समय अचानक साइकिल फिसल गई, जिससे साइकिल समेत उस पर सवार थाना ईसानगर के गांव टेडिया निवासी 40 वर्षीय रामखेलावन करंट प्रवाहित हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव सरैयाकलां के मजरा गांव टेडिया निवासी किसान रामखेलावन यादव शनिवार को साइकिल से खेत देखने गया था। सुबह वापस आते समय करीब आठ बजे गांव के मोड़ पर साइकिल जलभराव होने के कारण फिसल गई, जिससे वह साइकिल समेत 11 हजार केवीए की बिजली लाइन के खंभे से टकरा गया। खंभे में दौड़ रहे करंट से रामखेलावन यादव साइकिल समेत खंभे से चिपक गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामखेलावन के दो पुत्र 12 वर्षीय जयप्रकाश, सात वर्षीय छोटू, एक पुत्री एक साल की लक्ष्मी और पत्नी रामरानी है। बच्चों और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसओ ईसानगर प्रमोद कुमार मिश्रा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेई सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 11 हजार केवीए की लाइन का करंट नीचे उतरने से सप्लाई स्वत: ठप हो जाती है। वह पूरे मामले की जांच करेंगे। जांच के बाद ही घटना के बाबत कुछ कह सकेंगे।
कहीं झूलते तार तो कहीं मौत बनकर खड़े हैं बिजली खंभे
धौरहरा। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते कहीं काफी नीचे तक झूलते तार तो कहीं खंभों के नीचे उतरा करंट मौत को दावत दे रहा है। शुक्रवार को ढखेरवा फीडर से निकले लटकते तारों के टूटने से निघासन कोतवाली के मुडियापुरवा निवासी अनिल कुमार और उसके दो भैसों की मौत हो गई थी। इस घटना से दूसरे दिन शनिवार सुबह ही दूसरे किसान रामखेलावन की खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शायद विभाग इन मौतों से कोई सबक नहीं ले रहा है। लौखनियां भूलनपुर, नकहिया, कफारा, अभयपुर और धौरहरा नगर के कई मोहल्लों में लटकते तारों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जेई सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया जहां भी शिकायत मिलती हैं। वहां तार ठीक कराये जाते हैं। पुरानी लाइन के चलते अक्सर तार लटक जाते हैं ।
विज्ञापन
झूलते तारों से खतरे का भय
रजागंज। कस्बे में जर्जर विद्युत लाइन के झूलते तार ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। कस्बे में शनिवार दोपहर कुछ लोग राजेश गुप्ता के होटल पर जलपान कर रहे थे तभी ऊपर निकली हाईटेंशन लाईन का तार तेज स्पार्किंग के साथ टूट कर जमीन पर गिर गया। जिससे भगदड़ मच गई। होटल पर बैठे प्रेमशंकर शर्मा सहित कई ग्राहक बाल बाल बच गए। दुकानदार सरोज कुमार ने विद्युत तार गिरने की सूचना विद्युत विभाग को दी।