{"_id":"62a77bf1d7566c55e22bf52d","slug":"bhira-so-siyaram-line-appeared-lakhimpur-news-bly488070970","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा एसओ सियाराम लाइन हाजिर हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीरा एसओ सियाराम लाइन हाजिर हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीरा एसओ सियाराम लाइन हाजिर हुए
एसपी के पीआरओ दीपक बनाए गए भीरा के थानेदार
- शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलूस निकाले जाने के मामले में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। भीरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलूस निकाले जाने के मामले में एसपी संजीव सुमन ने भीरा एसओ सियाराम वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर एसपी ने अपने पीआरओ दीपक राठौर को भीरा का थानेदार बनाया है।
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की संभावना के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन को अलर्ट किया गया था। मस्जिदों के आसपास कड़ी चौकसी करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि कहीं जुलूस न निकले। वहीं भीरा में जुलूस निकाले जाने को लेकर सोशल मीडिया पर सूचना भी एक दिन पहले वायरल हुई थी। बावजूद इसके भीरा एसओ सियाराम वर्मा ने लापरवाही बरतते हुए चौकसी नहीं बरती। इससे मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग जुमे की नमाज के बाद भीरा कस्बे में जुलूस निकालने में सफल हो गए थे। इसके बाद भीरा एसओ अधिकारियों के रडार पर आ गए थे। दो दिनों की खामोशी के बाद एसपी संजीव सुमन ने रविवार की रात भीरा एसओ सियाराम वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया और उनके स्थान पर पीआरओ दीपक राठौर को भीरा का एसओ बनाया है। सोमवार को नवागत एसओ दीपक राठौर ने भीरा थाने की कमान संभाल ली है। इसके अलावा भीरा के निरीक्षक अपराध शशिशेखर यादव को इसी पद पर थाना हैदराबाद भेजा गया है।
एसपी ने दो माह में तीसरे
पीआरओ को दिया चार्ज
एसपी संजीव सुमन ने दो माह के दौरान तीन पीआरओ को थाने का चार्ज दिया है, जिससे पीआरओ बनने की दौड़ में कई दरोगा व इंस्पेक्टर शामिल हो गए हैं। सबसे पहले एसपी के पीआरओ सैयद मोहम्मद अब्बास को पलिया कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया था। इसके बाद पिछले महीने पीआरओ अनिल कुमार सैनी को फरधान थाने का एसओ बनाया गया था, जिसके बाद अब पीआरओ दीपक राठौर को भीरा थाने की कमान सौंपी गई है।