फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bharat Ram peace and coronation

भरत-मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक

Sun, 25 Oct 2015 07:52 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 25 Oct 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ram peace and coronation
भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ श्रीरामलीला महोत्सव का यहां समापन हो गया। मोहम्मदी रोड पर श्रीराम भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन

श्रीरामलीला महोत्सव में आदर्श रामलीला एवं रासलीला मंडल वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने रावण वध की लीला का मंचन किया था। इसके बाद श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, विभीषण और सुग्रीव के पुष्पक विमान से अयोध्या वापस आने का मंचन मोहम्मदी रोड पर किया गया। सदर चौराहे पर श्रीराम का स्वागत एवं आरती की गई। सदर चौराहे से मोहम्मदी रोड को रंग बिरंगी विद्युत झालरों सजाया गया था। हजारों श्रद्धालुओं के बीच जब मोहम्मदी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने श्रीराम और भरत के मिलाप का मंचन किया गया तो उसे देख लोग भाव विभोर हो उठे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं और पुष्प वर्षा कर श्रीराम का स्वागत किया। श्रीराम लक्ष्मण और माता सीता से माताओं ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड निवासी विवेक गुप्ता के यहां संन्यासी का वेश उतारकर राजसी वस्त्र धारण कर  मोहम्मदी रोड पर सजायी गई अयोध्यापुरी में श्रीकृष्ण गुप्ता की स्मृति में पूर्व से चली आ रही परिपाटी के अनुरूप सुशील गुप्ता एवं सतीश गुप्ता के साथ सांस्कृतिक मंच पर श्रीराम का राज्याभिषेक कराया। इस मौके पर बालाजी मिश्र, राजेंद्र प्रसाद गुप्त, राममोहन सोनी, किसन सोनी, राकेश तिवारी, रामगुलाम पांडे, अवधेश जायसवाल, रामरक्षपाल राजपूत, रामआसरे अवस्थी, अखिलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed