फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhadoriya 's expulsion stir in political circles

भदौरिया के निष्कासन से राजनीतिक गलियारों में हलचल

Fri, 25 Dec 2015 10:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा सीट से लोकसभा सदस्य पद का चुनाव लड़ चुके  सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद सिंह भदौरिया को सीतापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के घोषित प्रत्याशी का विरोध करना महंगा पड़ गया। उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। जिससे जिले की राजनीति हलकों में हलचल तेज हो गई है। उधर पार्टी खेमे में भदौरिया के निष्कासन से कहीं खुशी तो कहीं गम है, लेकिन पदाधिकारियों और विधायकों ने मामले में चुप्पी साध रखी है। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें निष्कासन की जानकारी मिली है कोई सीतापुर का मामला है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले आनंद भदौरिया को सपा ने कस्ता विधानसभा का प्रभारी बनाया था। उनके प्रभारी रहते हुए सुनील लाला ने बसपा के तत्कालीन कद्दावर नेता जुगुल किशोर के  पुत्र सौरभ सिंह सोनू को हराया था। मूलरूप से सीतापुर के महोली क्षेत्र में रहने वाले आनंद भदौरिया को लोकसभा चुनाव में दो लाख से अधिक वोट मिले थे। इसके अलावा मितौली, मोहम्मदी, पसगवां आदि क्षेत्रों में भी उनकी मजबूत पकड़ थी। सपा से आनंद भदौरिया के निष्कासन की पुष्टि करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि सीतापुर जिले में ही शिकायत मिलने पर पार्टी की ओर से कार्रवाई की गई है। जिले में सपा के घोषित प्रत्याशी को लेकर पार्टी के अंदर कहीं विरोध नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed