{"_id":"aa99c3f458e3684cc3c836f29efa62de","slug":"behazm-of-substation-three-feeder-standstill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहजम उपकेंद्र के तीन फीडर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहजम उपकेंद्र के तीन फीडर ठप
सिकंद्राबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही वर्षा के कारण बेहजम उपकेंद्र के तीन फीडर पूरी तरह ठप पड़ गए हैं, जिससे क्षेत्र के करीब 150 से अधिक गांवों में अंधेरा फैला है। उपकेंद्र के चौथे यानि नीमगांव फीडर से जुड़े 75 गांवों में से सिर्फ 25 गांवों में की ही बिजली सप्लाई बहाल हो सकी है।
वर्षा के कारण बेहजम उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पिछले दो दिनों से चरमराई है। उपकेंद्र के चारों फीडरों पर पेड़ गिरने से गांवों को बिजली नहीं मिल पा रही है। सोमवार को दिनभर हुए कार्य में सिर्फ नीमगांव फीडर से जुड़े कस्बे समेत 25 गांवों को ही बिजली सप्लाई मिल पाई है। जबकि नीमगांव फीडर से जुड़े करीब पचास गांव और अछनियां, भूलनपुर, बेहजम फीडर से जुड़े गांवों की बिजली सप्लाई ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली व्यवस्था सुधारने का कार्य धीमी गति से हो रहा है। इस कारण बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पा रही है। वहीं बेहजम उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित भारद्वाज का कहना है कि कई जगहों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से दिक्कत आ रही है। अभी पूरी व्यवस्था सुधारने में दो दिन का समय लग सकता है।