{"_id":"9641715ed4f2a1487627bfae32061e0f","slug":"bed-bped-examinations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड, बीपीएड की परीक्षाएं स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड, बीपीएड की परीक्षाएं स्थगित
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Jun 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्व विद्यालय से संबद्ध विद्यालयों में होने वाली बीएड, बीपीएड, एमएड और एमपीएड आदि पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। विश्वविद्यालय ने इस आशय की सूचना संबंधित डिग्री कॉलेजों को भेज दी है।
शहर के वाईडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के पत्र के अनुसार दो जुलाई से प्रारंभ होने वाली सत्र 2014-15 की बीएड, बीपीएड, एमएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को बताया है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।