{"_id":"99ffb25687f19c495dc3fac11606b28f","slug":"beaux-ganj-pasiapur-booth-17-will-recall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसियापुर के दो बूथों पर 17 को होगा पुनर्मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसियापुर के दो बूथों पर 17 को होगा पुनर्मतदान
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक बांकेगंज के पसियापुर मतदान केंद्र के दो बूथों पर मंगलवार को क्षेत्र पंचायत पद के लिए हुए मतदान में तकनीकी त्रुटि मिलने पर चुनाव आयोग ने संबधित केंद्र का चुनाव रद् करते हुए वहां 17 अक्तूबर को दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए है। यह जानकारी एडीएम एसपी सिंह ने दी।
ब्लाक बांकेगंज के पसियापुर मतदान केंद्र पर मंगलवार हुए मतदान के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए मतदान में पोलिंग बूथ संख्या 71 और 72 पर अलग-अलग वार्डों के बीडीसी उम्मीदवारों के वोट पड़ने थे। चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों की गलती से दोनों बूथ पर एक ही वार्ड संख्या 72 के बैलेट पेपर पहुंच गए। इसमें वार्ड संख्या 72 पर तो सही वोट पड़ने के साथ ही वार्ड 71 के भी सारे वोट इसी बैलट पेपर पर पड़ गए दोपहर तक मतदान चलता रहा। करीब तीन बजे उम्मीदवारों को इस बात का पता चल पाया। इसको लेकर उम्मीदवार पीठासीन अधिकारी से मिले और वार्ड 71 वार्ड के प्रत्याशियों की लिस्ट देखी। जहां लिस्ट में केवल 72 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न मिले। यह देखकर प्रत्याशियों के होश उड़ गए। उन्होंने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बात की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार आनन-फानन में पसियापुर मतदान केंद्र पहुंचे। जहां जांच के बाद प्रत्याशियों की शिकायत सही निकली। संबधित अधिकारियों ने इस बात की सूचना प्रेक्षक अनिल कुमार सहित डीएम और एडीएम को दी। इसके बाद शाम करीब सात बजे प्रेक्षक ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर मामले की जांच के बाद चुनाव आयोग सहित जिले के आला हाकिमों को इस बावत जानकारी दी। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि मंगलवार बांकेगंज ब्लाक के पसियापुर मतदान केंद्र पर जांच के बाद उम्मीदवारों की शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना चुनाव आयोग को दी गई थी। चुनाव आयोग ने मतदान में तकनीकी त्रुटि मिलने पर 17 अक्तूबर को दोनों बूथों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं।