{"_id":"58f374cf4f1c1be55c47059f","slug":"be-careful-the-heat-will-increase-and-the-strong-thunderstorm-may-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, गर्मी बढ़ेगी...और आ सकती है तेज आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, गर्मी बढ़ेगी...और आ सकती है तेज आंधी
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में निकलती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान, गर्मी बढ़ेगी...और
आ सकती है तेज आंधी
मानसून लाने में सहायक होगा यह मौसम
इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
तेज धूप और चल रहीं पछुआ हवाओं से गर्मी चरम पर पहुंच गई है। बादल छाने के साथ अगले दो दिनों में तेज आंधी आने की संभावना है। इस बार यह अच्छी खबर है कि यह गर्मी मानसून लाने में सहायक सिद्ध होगी। मानसून जल्दी आएगा और झमाझम बारिश होगी।
पंतनगर यूनीवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ एचएस कुशवाहा के अनुसार रविवार की सुबह पूरब से हवाएं चलीं, जबकि दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलने लगीं। सुबह हवाओं में 50 से 55 प्रतिशत, जबकि दोपहर बाद 60 से 65 प्रतिशत तक आर्द्रता मापी गई। मापी गई आर्द्रता से यह बात सामने आई है कि मौसम में नमी की मात्रा अधिक है, जबकि इन दिनों कम होनी चाहिए। इसके बाद भी हवाओं के वेग और तेज धूप के कारण बढ़ती गर्मी समयानुकूल है। इससे हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे दोपहर की अपेक्षा शाम को गर्मी अधिक होगी। इसी तरह मौसम रहा तो अगले दो दिनों में तेज आंधी आने की संभावना है। उन्होंने बताया का इस समय चलने वाली हवाओं का रुख और आद्रता मानसून लाने में सहायक साबित होगी। इस बार बारिश भी सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।