फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bandi

मैलानी में 30 तक दुकानें बंद रखने का निर्णय

Mon, 26 Apr 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
bandi
मैलानी में बंद बाजार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां व्यापार मंडल ने 30 अप्रैल तक बाजार बंदी कर एलान किया है, इस दौरान किराना, सब्जी, फल, दूध आदि की दुकानें दस से दो बजे तक खुला करेंगी। ऐसे में पहले दिन यहां बंदी सफल रही।
विज्ञापन

सोमवार को दो बजे के बाद बाजार पूरी तरह बंद हो गया। व्यापारियों के फैसले को देखते हुए पुलिस ने भी दो बजे के बाद दुकानें बंद करने का एलान लाउडस्पीकर से किया।
विज्ञापन

-
व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुच के अमित अरोरा ने कहा कि तीन चार दिनों में नगर में आठ-दस मौतें हुई हैं, जिनकी मौत का कारण भी पता नहीं चल सका। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए व्यापारियों की आम सहमति से 30 अप्रैल तक बंदी का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट के महामंत्री राजू खान ने बताया कि कोरोना की चेन तोड़ने और लोगों के दिलों से दहशत निकालने के लिए बाजार बंदी का एलान किया गया है, जिसका व्यापारियों ने समर्थन किया है।
-
पलिया में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दुकानें खोलने का फैसला
पलियाकलां। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाजारों में लगने वाली भीड़ को लेकर नगर व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह 10 से शाम चार बजे तक दुकानें खोलने का निर्णय किया गया।
व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पलिया बाजार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे बजे तक ही खोला जाएगा, जिसमें आवश्यक वस्तुओं को इस समय अवधि से बाहर रखा जाएगा। शासन द्वारा शनिवार व रविवार को लगाया गया कोरोना कर्फ्यू पूर्ण रूप से रहेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चाँद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, महामंत्री राजीव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री, जिला महामंत्री जफर अहमद टीटू, अनिल मिश्रा, नवीन जैन सहित प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे संवाद
-
बगैर मास्क लगाए ग्राहकों को सामान नहीं बेचेंगे व्यापारी
बांकेगंज। बगैर मास्क लगाए ग्राहकों को कस्बे के व्यापारी सामान नहीं बेचेंगे। साप्ताहिक बंदी के चलते शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मुख्य बाजार के युवा व्यापारियों की बैठक में सोमवार शाम को यह निर्णय लिया गया।
बांकेगंज कस्बे के युवा व्यापारियों नितेश कुमार, भोलू, राहुल माहेश्वरी, रवी जायसवाल, अवनीश गुप्ता, आशीष माहेश्वरी, अक्षत टंडन, भोलू टंडन, राजीव जायसवाल आदि ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए व्यापारियों से सप्ताह में दो दिन प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। युवा व्यापारियों ने एकमत से कहा कि व्यापारी स्वयं मास्क का प्रयोग करें और अपने कर्मचारियों को भी मास्क पहनने के लिए दें। अगर कोई ग्राहक बगैर मास्क के सामान खरीदने पहुंचता है तब उसे मास्क लगाने को कहे। अगर इसके बाद भी ग्राहक मास्क या रुमाल नहीं लगाता है तो व्यापारी उसे सामान की बिक्री न करें। युवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर मास्क लगाए बगैर दुकान में प्रवेश न करने के पोस्टर भी टांगे हैं। संवाद
-
बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग
पलियाकलां। स्वास्थ्य विभाग रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के साथ शहर के मुख्य सिनेमा चौराहे पर बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग करवा रहा है।
टीम बाहर से आने वालों के तापमान की जांच कर उसका नाम व पता भी नोट कर रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीते पंद्रह दिनों में 228 लोगों को चेक किया जा चुका है जिनके नाम, पते व मोबाइल नंबर भी रजिस्टर पर दर्ज किए हैं।
टीम ने बताया कि कुछ लोग जांच कराने में आनाकानी करते हैं और दाएं-बाएं होकर निकल जाते हैं, जिससे ऐसे लोगों के नाम रजिस्टर पर अंकित नहीं हो पाते हैं। संवाद

-
मैलानी में जरूरी दवाओं की किल्लत
मैलानी। कोरोनाकाल में इस समय चल रहे बुखार, खांसी को देखते हुए यहां पैरासिटामॉल सहित कुछ दवाओं की किल्लत हो गई है इसमें एंटी एलर्जिक आईवरमेक्टिन, एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन, इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में प्रयुक्त विटामिन सी भी शामिल हैं। एक मेडिकल स्टोर स्वामी ने बताया कि ये दवाइयां आर्डर करने पर बाहर से भी नहीं मिल पा रहीं हैं और सैनिटाइजर भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed