{"_id":"5523f025ce03af3d01ac250bb604044d","slug":"bajrangbali-felt-fifty-six-enjoyment-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगबली का लगा छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगबली का लगा छप्पन भोग
गोला गोकर्णनाथ
Updated Tue, 26 May 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन कर और शर्बत पिलाकर पुण्य कमाया।
सुबह से ही हनुमान मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों की साफ सफाई कर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमानष्टक और आरती की। सब्जी मंडी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्तों ने बजरंगबली का कई प्रकार के मिष्ठान, फल और मेवा के साथ छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया, जो पूरे दिन चलता रहा। इस मौके पर आयोजन कमेटी के पारस प्रसाद मिश्र, शिव गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, हरिओम भसीन, वेदप्रकाश गुप्ता, द्वारिकाप्रसाद रस्तोगी, आनंद त्रिवेदी, दाताराम राठौर, अशोक सक्सेना, विमलेश मिश्र, प्रहलाद पटेल, राजाराम राठौर, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी रोड स्थित कंजा बरमबाबा स्थान, लखीमपुर रोड, गोकर्णतीर्थ के निकट श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्तों ने हनुमान जी का शृंगार कर पूजन किया और प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट डॉ. संजय वर्मा, सरनाम सिंह, गौरव वर्मा, हरिशंकर गुप्ता, पवन केडिया, संतोष, सौरभ वर्मा, विमल चौरसिया, गंगाराम गुप्ता, कपिल शर्मा, विनोद मिश्र, समाधान दीक्षित, कमलेश सिंह, गुलशन भसीन, पिंकू गुप्ता ने राहगीरों को शर्बत पिलाया, खुटार रोड पर मयंक दीक्षित, लखीमपुर रोड हनुमान मंदिर में धीरू मिश्रा, अवनीश मिश्र, रूपेश मिश्र, दीपू पांडे, रोहित मिश्र, मिथलेश, ऋषिकेश, पारुल मिश्र, सचिन मिश्र, रीशू मिश्र आदि ने भंडारा कराया, नरेंद्र मेहन टिल्लू गौतम ने लखीमपुर रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर साथ ही मोहम्मदी रोड, मिल रोड, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड आदि कई जगहों पर दिन भर शर्बत प्याऊ और भंडारे होते रहे।