फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   baby girl and teenager die of fever in Lakhimpur Kheri district hospital

जानलेवा बुखार: लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में मासूम बच्ची और किशोरी की मौत, मलेरिया के चार मरीज मिले

Sat, 23 Sep 2023 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 06:54 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में बुखार का प्रकोप जानलेवा होता जा रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक 10 महीने की बच्ची थी।  

विज्ञापन
baby girl and teenager die of fever in Lakhimpur Kheri district hospital
गैलरी में बेड डालकर किया जा रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में दस माह की बच्ची और एक किशोरी की मौत हो गई। बुखार के साथ ही दस्त में खून आने पर बच्ची को भर्ती कराया गया था। बच्चा वार्ड में इस समय 25 बच्चों का इलाज हो रहा है। जिसमें से 18 बच्चे बुखार की चपेट में हैं। इनमें से चार बच्चों में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल में 1359 नए मरीजों ने पर्चा बनवाकर डॉक्टरों को दिखवाया। इसके अलावा करीब 600 मरीज पुराने पर्चे पर दवा लेने के लिए पहुंचे। करीब सौ से अधिक मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। गंभीर पीड़ितों को वार्ड में भर्ती कर लिया गया। शुक्रवार को मैगलगंज निवासी राजेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री शीतला देवी की बुखार से मौत हो गई। वहीं, बच्चा वार्ड में भर्ती दस माह की लक्ष्मी पुत्री ब्रजेश कुमार निवासी फरधान की दस्त के साथ खून आने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: माफिया अशरफ के गुर्गे आतिन ने खोले कई राज, उमेशपाल हत्याकांड के बाद असद को भगाने में की थी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 11 और शनिवार दोपहर तक बुखार पीड़ित छह बच्चों के पहुंचने से 21 बेड के बच्चा वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या 25 हो गई। ऐसे में गैलरी में अलग से बेड डलवाकर बच्चों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसके अलावा बच्चा वार्ड और आईसीयू में भर्ती बुखार पीड़ित चार बच्चों में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed