फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   baadh prabhwit 40 gaun kai safai karmi radar per

बाढ़ प्रभावित 40 गांवों के सफाई कर्मी रडार पर

Thu, 16 Jul 2015 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Jul 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
baadh prabhwit 40 gaun kai safai karmi radar per
बाढ़ के दौरान गांवों से गायब रहना सफाईकर्मियों को भारी पड़ सकता है। इनदिनों सफाईकर्मी पूरी तरह प्रशासन के रडार पर हैं। खासकर तब जब उनसे संपर्क करने पर मोबाइल स्विच ऑफ हो या नॉट रिचेबल बता रहा हो। ऐसी स्थिति आने पर सफाईकर्मियों की लापरवाही मानी जाएगी और उन पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में परेशानियों से घिरे लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके इसके लिए सफाईकर्मियों को गांवों में मौजूद रहकर ब्लीचिंग पाउडर कर छिड़काव करने आदि कार्य सौंपा गया है।  डीएम किंजल सिंह ने जिला पंचायतराज अधिकारी योगेंद्र कटियार को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन सफाईकर्मियों की मॉनीटरिंग की जाए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 13 जुलाई से मॉनीटरिंग की जा रही है। सफाईकर्मियों का मोबाइल न उठने या नॉट रिचेबल बताने पर गांव के प्रधान, शिक्षक, बीडीसी आदि से लोकेशन ली जा रही है। डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि दफ्तर में खुले कंट्रोल रूम से सफाईकर्मियों की लोकेशन ली जा रही है। अब तक 11 सफाईकर्मियों की लापरवाही सामने आ चुकी है। जिसके बाद उनका वेतन रोक दिया गया है और उन्हें नोटिस जारी की गई है। डीपीआरओ ने निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित गांवों में तैनात सफाईकर्मी प्रतिदिन संबंधित गांवों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन

--
दो और सफाईकर्मियों का वेतन रोका
मॉनीटरिंग के दौरान बिजुआ ब्लॉक के जंगल नंबर नौ में तैनात सफाईकर्मी कैलाश शंकर और कोरियानी गांव में तैनात सफाईकर्मी गौतम का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद डीपीआरओ ने दोनों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed