फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   B.Ed entrance examination will be done under the supervision of CCTV

सीसीटीवी की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 07 Aug 2020 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance examination will be done under the supervision of CCTV
बीएड परीक्षा को लेकर बैठक करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने परीक्षा संबंधी तैयारियों और केंद्र बने कॉलेजों के बारे में जानकारी ली। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कोरोना काल में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा प्रबंध के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्कैनर की व्यवस्था करने को कहा। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों का तापमान व ऑक्सीजन लवल अनिवार्य रूप से चेक करने, पेयजल, शौचालयों की साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मगर, बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर रविवार को टैक्सी आदि चलती रहेंगी जबकि अन्य वाहनों पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परिचय पत्र एवं प्रवेश पत्र के आधार पर आवागमन होगा। एसपी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों पर महिला पुलिस सहित फोर्स तैनात रहेगा। डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में 3517 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पांच केंद्र प्रतिनिधि और 18 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। डिप्टी नोडल कोऑर्डिनेटर डीएन मालपानी, प्रभारी डीआईओएस हयात अली अंसारी सहित सभी नौ परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed