{"_id":"58f7a2c14f1c1b19744738d9","slug":"auto-drivers-complain-of-illegal-recovery-from-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालकों ने डीएम से अवैध वसूली की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालकों ने डीएम से अवैध वसूली की शिकायत की
लखीमपुरखीरी
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इसी बाबत चार दिन पहले टैक्सी चालक भी कर चुके प्रदर्शन
लखीमपुर-खीरी। नगरपालिका और इसके सीमाई इलाकों तक अपना ऑटो चलाने वाले चालकों/संचालकों ने पार्किंग और ठेके के नाम पर जबरन अवैध वसूली की शिकायत डीएम से की है।
ऑटो चालकों/संचालकों ने बुधवार को डीएम आकाशदीप से मुलाकात की। चालकों ने डीएम को शिकायतपत्र सौंपते हुए बताया कि पार्किंग और ठेके के नाम पर कुछ लोग उनसे जबरन अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती है। उलटे पुलिस भी दबंगों का पक्ष लेती है। गुफरान, शिवेंदर, महेश, भारत, मोनिश, अवधेश, सुलेमान और अरविंद आदि चालकों ने बताया कि वे लोग शहर मुख्यालय के अलावा सीमाई इलाके राजापुर, महेवागंज, ओदरहना और सिंगारपुर तक अपना ऑटो ले जाते है। पार्किंग और ठेके के नाम पर कुछ लोग चालकों से प्रति चक्कर 70 से 90 रुपए तक अवैध वसूली करते हैं। कहा जिसकी रसीद तक नहीं दी जाती है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। बताते चलें कि चार दिन पूर्व टैक्सी चालकों ने भी अवैध वसूली के खिलाफ एलआरपी चौकी के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन