फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aurangabad committee accused of selling urea bags for Rs 275

Lakhimpur Kheri News: औरंगाबाद समिति पर 275 रुपये में यूरिया की बोरी बेचने का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aurangabad committee accused of selling urea bags for Rs 275
औरंगाबाद समिति समिति बंद होने के बाद चहेतों को यूरिया देते हुए। स्रोत जागरुक किसान
लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील के औरंगाबाद समिति पर ओवररेटिंग का मामला सामने आया है। किसानों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। समिति बंद होने के बाद कुछ खास लोगों को यूरिया देने का भी आरोप है। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

औरंगाबाद किसान रणधीर मिश्रा, विजय मिश्रा, लक्ष्मीकांत, सुखपाल सिंह, शरद खरे, राजेंद्र कुमार, पवन मिश्रा आदि ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से शिकायत की। कहा कि 16 और 17 जुलाई को वे लोग खाद के लिए लाइन में लगे थे। बमुश्किल नंबर आया। आरोप है कि सचिव सुभाष चंद्र शुक्ला ने 275 रुपये प्रति बोरी यूरिया लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर धमकी दी कि अगर लेना है तो लो नहीं तो पुलिस बुलाकर कार्रवाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन

मजबूरन 275 रुपये प्रति यूरिया लेना पड़ा। उसको खरीद की रसीद भी नहीं दी। किसानों ने यह भी बताया कि मंगलवार को शाम पांच बजे के समित बंद हो चुकी थी। शाम करीब 5:45 बजे एक ई-रिक्शा समिति पर पहुंचा, जो सचित को खोलकर 10 बोरी यूरिया उस पर रख दी गई। इसका वीडियो किसानों ने बना लिया है। एआर कॉआपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवररेटिंग में खाद का लाइसेंस निलंबित, कारोबारी को नोटिस

- सात दिन में नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर निरस्त होगा लाइसेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। ओवररेटिंग और टैगिंग के मामले में एक खाद कारोबारी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कारोबारी को नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर कारोबारी का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी की ओर से की गई।
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि रमियाबेहड़ ब्लॉक के कफारा में स्थित न्यू वर्मा खाद भंडार की शिकायत मिली थी कि वह यूरिया ओवररेट में बिक्री कर रहा था। वह यूरिया के साथ अन्य सामग्री की भी बिक्री करता है, जो नियम के खिलाफ है। मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को मौके पर भेजा गया। प्रतिष्ठान बंद मिला था। ऐसे में संबंधित दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

उधर, किसानों ने बताया कि संबंधित दुकान का गोदाम उसके ही एक रिश्तेदार के घर पर है, जहां तीन दिन पहले एक यूरिया का ट्रक उतरा था। संबंधित कारोबारी पर किसानों को फर्जी बिल भी देने का आरोप है, जिस पर यूरिया की जगह एन लिखकर बिक्री करता है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि किसी भी दशा में ओवररेटिंग नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed