फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aunt and nephew found hanging from a tree in Lakhimpur Kheri

चाची-भतीजे के इश्क का दर्दनाक अंत: पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों, महिला का पति बोला- रात को इनके दिमाग में..

Thu, 27 Jun 2024 06:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jun 2024 06:45 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक दोनों आपस में प्रेम करते थे और लोकलाज के चलते दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका पूजा के पति प्रताप ने बताया कि करीब चार साल पहले दोनों घर से भाग गए थे।

विज्ञापन
Aunt and nephew found hanging from a tree in Lakhimpur Kheri
चाची और भतीजे ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा गांव निवासी युवक युवती का शव गांव के बाहर गन्ना के खेत में लगे गूलर के पेड़ से लटकता मिला। दोनों ने एक ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों का कहना था कि दोनों रात से घर से गायब थे। दोनों का एक दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग था। फिलहाल गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा मजरा डिहुआ कलां निवासी शिवकुमार गौतम (25) उसकी सगी चाची पूजा (32) पत्नी प्रताप गौतम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ साल पहले दोनों घर से भाग भी गए थे, हालांकि परिजनों के समझाने के बाद दोनों वापस आ गए थे। दोनों के भागने की गांव में चर्चा थी। प्रेम प्रसंग के किस्से ग्रामीणों के जुबान पर बसे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात श्याम किशोर ने कोटेदार के खेत में लगे गूलर के पेड़ की डाल से फांसी लगा ली। दोनों ने एक ही रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों रात से घर से गायब थे। सुबह खेत गए ग्रामीणों ने दोनों के शव लटकते हुए देखा और परिजनों को इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दोनों आपस में प्रेम करते थे और लोकलाज के चलते दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका पूजा के पति प्रताप ने बताया कि करीब चार साल पहले दोनों घर से भाग गए थे। बीती रात इन दोनों के दिमाग में जाने क्या आया और फांसी लगाकर जान दे दी। 

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। जांच की जा रही है, दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed