फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   August Kranti Day torch marches

अगस्त क्रांति दिवस पर मशाल जुलूस निकाला

Mon, 10 Aug 2015 05:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 10 Aug 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
August Kranti Day torch marches
अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस कांग्रेस कार्यालय से निकला और शहर में भ्रमण करने के बाद फिर वहीं समाप्त हुआ। मशाल जुलूस में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता देश भक्ति के नारे लगा रहे थे। उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि नौ अगस्त को कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इस आंदोलन में सैकड़ों लोगों ने बलिदान दिया। लाखों लोगों ने गिरफ्तारी दी। इसी आंदोलन के कारण अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा और देश आजाद हुआ।
विज्ञापन

मशाल जुलूस में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह के अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गोस्वामी, डीके दीक्षित, रोहित राठौर, रामपाल शाक्य, नीरज वाजपेयी, पंकज शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, सुभाष त्रिपाठी, सरवर अली, मोहम्मद कामिल, राजेंद्र गुप्ता, रवि गोस्वामी, कोमल सिंह, कुसुमलता बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed