फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Atul Maheshwari scholarship exam today

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Sat, 21 Nov 2015 09:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Nov 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship exam today
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2015 की परीक्षा  रविवार को सुबह 11 बजे से होगी। परीक्षा शहर के मोहल्ला कपूरथला स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में दिन में 11 बजे से 12.30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर समय से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया है वह घबराएं नहीं, अपना परिचय पत्र लेकर हर हाल में परीक्षा केन्द्र पर प्रात: 10 बजे पहुंचें और परीक्षा दें।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए 1827 विद्यार्थी परीक्षा के लिए चयनित किए गए हैं। सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। इसमें ऑफ लाइन और ऑन लाइन दोनों ही हैं। कई विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरते समय अपनी फोटो की जगह कार्ड या कुछ और लगा दिए हैं। यदि किसी भी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड नहीं पहुंचा है या ऑन लाइन निकाले गए एडमिट कार्ड में कोई कमी है तो ऐसे विद्यार्थी घबराएं नहीं। अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दें। हां, उन्हें परीक्षा शुरू होने से हर हाल में एक घंटे पहले 10 बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थी इन बातों का विशेष ध्यान रखें
-परीक्षा का समय मात्र 90 मिनट (डेढ़ घंटा) होगा
-10 मिनट पहले ओएमआर सीट परीक्षार्थी को मिलेगी
-प्रश्नपत्र बांटे जाने के बाद दो मिनट का समय नाम लिखने को मिलेगा। यह समय 90 मिनट में नहीं जोड़ा जाएगा
-परीक्षार्थी को ध्यान रखना होगा कि ओएमआर शीट कहीं से मुड़े, कटे या फटे नहीं
ये करेंगे सहयोग
परीक्षा में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ, संचालक विशाल सेठ, प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी, प्राइमरी की प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता, अंग्रेजी माध्यम एसपी गुप्ता, अमरेंद्र सिंह, वीके निगम, अरविंद पांडेय, बद्रीविशाल पांडेय, धीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, अनिल गौतम, आलोक सेठ, एसके मिश्रा सहित कॉलेज के संपूर्ण स्टाफ परीक्षा कराने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटिंग प्लान देखने उमड़े परीक्षार्थी
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में शनिवार को काफी संख्या में परीक्षार्थी सीटिंग प्लान देखने पहुंचे। शनिवार दोपहर में यहां परीक्षार्थियों के सुविधा के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची और सीटिंग प्लान लगा दिया गया था।

परीक्षार्थी ध्यान दें
कुछ विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड में 10 पीएम लिखा गया है। ऐसे परीक्षार्थी उसे 11 एएम ही माने। यह गलत अंकित हो गया है। यहां परीक्षा प्रारंभ करने का समय 11 बजे से रखा गया है। विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र पर समय से आधा घंटे पहले पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed