फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   At the edges of the rivers Increased risk of extortion

नदियों के किनारों पर  बढ़ा कटान का खतरा

Sat, 08 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 08 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
 At the edges of the rivers Increased risk of extortion
river - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ नियंत्रण खंड शारदानगर ने निगरानी बढ़ाने का दावा किया
विज्ञापन

लाखों की लागत से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल

 जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जगहों पर कटान का खतरा बढ़ गया है। घाघरा, शारदा, सुहेली और मोहाना नदियों के किनारों पर कटान का सबसे ज्यादा आशंका बनी हुई है। हालांकि बाढ़ नियंत्रण खंड और सिंचाई विभाग ने ऐसी जगहों पर स्पर, बंबू क्रेट और जीईओ ट्यूब स्टड का कार्य कराने का दावा किया है। इसके बावजूद जलस्तर बढ़ने के साथ ही दावों की कलई खुलने लगी है, जिसमें मोहाना नदी पर बनाए गए तटबंध के स्पर और शारदा नदी से निकले घाघी नाले का बंधा क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आ चुका है। 

धौरहरा क्षेत्र में घाघरा नदी के दाहिने किनारे पर निर्माणाधीन तटबंध जालिमनगर से अंबुपुर के किमी 14 से 14.60 के बीच गांव साहबदीनपुरवा के निकट नदी कटान करती हुई बंधे की ओर बढ़ रही हैै। इससे पीलीभीत-बस्ती मार्ग के साथ ही दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। घाघरा के किनारे ही बसे गांव हटवा, निहालपुरवा और जनकपुरवा के पास बाढ़ का खतरा बना हुआ है। गांव मिर्जापुर से नारीबेहड़ के बीच बाढ़ के नियंत्रण को 16 बंबू क्रेट में बालू भरी बोरियों से कटर का निर्माण कराया गया है। शारदा नदी के दाहिने किनारे पर किमी 23.350 से 23.475 के मध्य कटान की स्थिति बनी है, जिसकी जद में गांव रैतीपुर, बिजुआ, बजेहरा और अकालगढ़ आ सकते हैं। इसी तरह सुहेली नदी के बाएं किनारे पर स्थित गांव मोतीपुर के पास कटान के हालात हैं। जबकि मोहाना/कौड़ियाला नदी के दाएं किनारे पर कटान रोकने के लिए स्टड निर्माण कराए गए हैं। 
विज्ञापन

 
नदियों के किनारे तटबंधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराए गए हैं। सभी जगहों पर कटान की स्थिति नियंत्रण में है और सतत निगरानी की जा रही है।
-विनोद कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता, बाढ़ खंड शारदानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed