{"_id":"61fec19dba64330d425dcfc9","slug":"assembly-elections-booster-dose-lakhimpur-news-bly4746082191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण में मिलेगी प्रतिरोधक वर्धक बूस्टिंग किट : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण में मिलेगी प्रतिरोधक वर्धक बूस्टिंग किट : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव 2022 में निर्वाचन कार्मिकों को प्रशिक्षण में प्रतिरोधक क्षमता वर्धक आयुर्वेदिक बूस्टिंग किट दी जाएगी। यह आयु रक्षा इम्यूनो बूस्टिंग किट सभी पोलिंग पार्टियों (मतदान कार्मिकों) को प्रशिक्षण स्थल धर्म सभा इंटर कॉलेज में द्वितीय प्रशिक्षण प्रशासन से प्रदान की जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दी।
कलक्ट्रेट में डीएम से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने मिलकर उन्हें निर्वाचन कार्मिक को प्रदान की जाने वाली प्रतिरोधक क्षमता वर्धक बूस्टिंग किट दिखाई। डीएम ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव में सभी कार्मिकों को उनके प्रशिक्षण कक्षों में उन्हें यह बूस्टिंग किट प्रदान की जाए। कोई भी कार्मिक इससे वंचित न रहने पाए।
इस प्रतिरोधक क्षमतावर्धक आयुर्वेदिक आयु रक्षा इम्यूनो बूस्टिंग किट में च्वयनप्रास 180 ग्राम, आयुष काढ़ा 100 ग्राम, संसमनी वटी 30 ग्राम, अणु तेल 10 मिलीग्राम है। किट पर इसके सेवन की विधि भी अंकित है।