फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assembly and Panchayat Gears up for election

विधानसभा और पंचायत चुनाव के लिए कमर कसी

Wed, 09 Sep 2015 10:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 09 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Assembly and Panchayat Gears up for election
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक ने बुधवार को लखीमपुर पहुंचकर विधानसभा और पंचायत चुनाव की रणनीति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सांसद जफर अली नकवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यवेक्षक नितिन कुंबलेकर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उतरेगी। कांग्रेस हर सीट पर अपना मजबूत प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है। पिछले लोक सभा चुनावों में कांग्रेस के पास जिले की दोनों सीटें थीं। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के जिले में अपना परचम लहराएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सतीश अजमानी ने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव में सत्ताधारी दल ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की थीं। इस बार कार्यकर्ताओं को जागरूक रहना होगा। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह कहा कि पंचायत चुनावों और विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।
विज्ञापन

बैठक को पूर्व मंत्री माया प्रसाद, शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी, रवि प्रताप सिंह, अशोक सक्सेना, प्रह्लाद पटेल, शिवराम सिंह चौहान, सुजीता कुमारी, कोमल सिंह, राम कुमार मिश्र और मनजीत कौर ने संबोधित किया। बैठक में राम किशोर वर्मा, केके मिश्रा, शफी आगा, कुसुमलता बरनवाल, राजीव अग्निहोत्री, गुड्डू अख्तर, पंकज शुक्ला, मोहित श्रीवास्तव, अंकित जुनेजा, रजनीश मिश्र, रवि गोस्वामी, मनीषा पासवान, देवेंद्र श्रीवास्तव, विपिन विहारी शुक्ला, नीरज बाजपेयी प्रेम वर्मा, बरकत अली, सुरेश राज, प्रदीप जायसवाल, प्रह्लाद वर्मा, मोहम्मद कामिल, राम दुलारी मौर्य, जय प्रकाश, विपुल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed