{"_id":"5d90f55c8ebc3e013077251e","slug":"ashok-katariya-lakhimpur-news-bly378214427","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे हो सकेगा वाहनों का रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे हो सकेगा वाहनों का रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। योगी सरकार के परिवहन और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश से लेकर जनपद मुख्यालयों के सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार रोकने का एकमात्र समाधान डिजिटलाइजेशन है। परिवहन विभाग पूर्ण डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहा है। वह ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित करने पर काम कर रहे है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने घर से जरूरी प्रपत्र ऑनलाइन भेज दे और फिर विभाग ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन के रजिस्ट्रेशन के कागज तैयार करके भेज दे। यानी किसी को भी परिवहन विभाग के दफ्तर न आना पड़े।
लखीमपुर में प्रवास के दौरान दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए कटारिया ने कहा कि योगी जी तपस्वी मुख्यमंत्री हैं। वह रात के तीन बजे उठते हैं और जनता के कल्याणकारी कामों में लग जाते हैं। ढाई साल की योगी सरकार में 25 लाख प्रधानमंत्री आवास बने। गन्ना मूल्य के 73 हजार करोड़ का भुगतान कराया गया। इसके अलावा 2.61 करोड़ परिवारों के लिए स्वच्छ शौचालय बन गए। साथ ही 1.09 करोड़ गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए। दूध, चीनी और गन्ना उत्पादन में प्रदेश नंबर वन है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद जनता में भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए अफसरों को कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि हेलमेट लगाकर बाइक चलाने समेत जरूरी प्रपत्र लेकर चलने के प्रति पहले जागरूक किया जाए, न कि सीधे चालान करें। लखीमपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रगति और जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे। परिवहन मंत्री ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड जल्द शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा, इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ही दल की सरकार लंबे समय तक रहने के कारण लखीमपुर विकास की दौड़ में पिछड़ गया, अब इसमें बदलाव हो रहा है। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अरविंद गिरि और शशांक वर्मा के अलावा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ रविरंजन मौजूद थे।