फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ashok katariya

प्रभारी मंत्री बोले-अफसर डीएम को लिखकर दें अपनी भूमिका

Sun, 29 Sep 2019 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
ashok katariya
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने जिला योजना समिति की बैठक में अफसरों से कहा कि वे जनता की ईमानदारी से सेवा करें। संदेश दिया कि पहली बैठक है, इसलिए किसी पर कार्रवाई नहीं करेंगे, मगर सभी विभागों के अफसर एक सप्ताह में डीएम को लिखकर दें कि उनकी क्या भूमिका है और वे किस तरह अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला योजना समिति की बैठक में निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से पहुंचे प्रभारी मंत्री कटारिया ने मीटिंग हाल में नरम-गरम तेवर दिखाए। कटारिया अफसरों पर कभी नरम तो कभी गरम दिखे। बैठक प्रारंभ होते ही उन्होंने कहा कि जो जिला योजना समिति के सदस्य नहीं है, वे बाहर चले जाएं। चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता ही क्यों न हों क्योंकि अनुशासन सबके लिए जरूरी है। जब ऐसे सभी लोग बाहर चले गए तो कटारिया ने कहा कि विकास की दौड़ में लखीमपुर को आगे बढ़ाना है। इसमें सभी अफसर पूरे उत्साह और मनोयोग से काम करें। इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत है। डीएम की प्रशंसा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह कर्मठ, लगनशील और उर्जावान अधिकारी हैं। बाकी अफसर भी डीएम से सीखें। अफसर अपने कामों में नवीनता लाएं और जवाबदेही सुनिश्चित करें। व्यक्तित्व निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण होने वाला है। सरकार ने उनको सहायक और सेवक बनने भेजा है। जो अच्छा करेगा, उसकी प्रशंसा की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों को नया लुक देने पर बीएसए की तारीफ
प्रभारी मंत्री ने 50 प्रतिशत स्कूलों का रंग-रोगन कराकर नया लुक दिलाने पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह की तारीफ की। विधायक योगेश वर्मा ने नलकूपों के खराब होने का मामला उठाया तो प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन को नलकूप जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति न होने की बात कही तो अधिकारियों से जवाब मांगा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संदीप वर्मा ने राजकीय जिला पुस्तकालय का समय बढ़ाने, गांवों में जिला पंचायत के निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाने और कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाने की मांग रखी। परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने बताया कि लखीमपुर की मुख्य फसल गन्ना है। इसकी पेराई के लिए नौ चीनी मिलें, 22 क्रेसर और 200 से अधिक कोल्हू लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने स्वागत किया
प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया अपरान्ह 1:48 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष और मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के अलावा सांसद अजय मिश्र टेनी और रेखा वर्मा ने फूल देकर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। डीएम और एसपी के अलावा सांसद और विधायकों ने भी मंत्री को फूल भेंट कर स्वागत किया।
एक अरब 85 करोड़ 65 लाख रुपये हुए खर्च
अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला योजना 2019-20 में कुल पांच अरब 35 करोड़ 60 लाख रुपये परिव्यय अनुमोदित है। इसके सापेक्ष दो अरब 13 करोड़ 98 लाख छह हजार रुपये विभिन्न विभागों को मिल चुके हैैं। इसमें एक अरब 85 करोड़ 65 लाख रुपये विकास कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं पर व्यय किए जा चुके हैं। विभागों की समीक्षा करते हुए बताया कि कृषि विभाग को 24 लाख रुपये अनुमोदित हैं, लेकिन अभी बजट नहीं मिला है। अगले महीने मिल सकता है। गन्ना विभाग को अनुमोदित बजट 22.49 करोड़ के सापेक्ष 2.49 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। लघु एवं सीमांत किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए 10.87 करोड़ रुपये अनुमोदित हैं, जिसके सापेक्ष 4.96 करोड़ रुपये मिले हैं। उद्यान विभाग को 15.20 लाख बजट अनुमोदित है, लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिली है। पशुपालन विभाग को 3.27 करोड़ के सापेक्ष 12.94 लाख मिले हैं, लेकिन खर्च सिर्फ 2.16 लाख किए। सड़क एवं पुल के लिए 78.90 करोड़ रुपये अनुमोदित हैं, जिसके सापेक्ष 50.91 लाख रुपये मिले हैं। पर्यटन के नाम पर दो करोड़ में से एक रुपये भी अवमुक्त नहीं किया गया है। ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम में शौचालय निर्माण के लिए अनुमोदित 50.24 करोड़ के सापेक्ष 84.34 करोड़ रुपये पंचायत राज विभाग को दिए जा चुके हैं।

बैठक में यह भी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, विधायक मंजू त्यागी, विधायक अरविंद गिरि, विधायक सौरभ सिंह सोनू, शशांक वर्मा, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, अर्बन बैंक की चेयरमैन पुष्पा सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed