{"_id":"6147888b8ebc3e21305b888f","slug":"asha-worker-learning-to-detect-disease-lakhimpur-news-bly4601015150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी का पता लगाना सीख रहीं आशा वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी का पता लगाना सीख रहीं आशा वर्कर
विज्ञापन
ट्रेनिंग के दौरान आशा से जानकारी करते सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में चल रहा शिविर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की आशाओं को पापुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें उन्हें बीमारी एवं बीमार व्यक्तियों की पहचान कराना बताया जा रहा है।
एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले की सभी आशा वर्कर को पापुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें उन्हें फैमिली फोल्डर और सीबैक फॉर्म भरना सिखाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गांव आदि में फैली बीमारी या फिर बीमार व्यक्तियों की संख्या का पता लगाना है। इससे समय रहते जरूरतमंदों को इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसी ट्रेनिंग कोरोना काल से पहले शुरू हुई थी, लेकिन संक्रमण बढ़ने पर प्रशिक्षण रोक दिया गया था, जो अब फिर शुरू कर दिया गया है। अभी करीब दो हजार से अधिक आशाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें शुगर, ब्लड प्रेशर एवं कैंसर रोग के लक्षण एवं कारण आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. वीसी पंत, डॉ. आरके गुप्ता, विजय वर्मा, ट्रेनर प्रियंका शुक्ला, सुरेश कुमार वर्मा, शशि प्रभा मौजूद रहीं।